नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू, वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट लखनऊ के लिए उड़ान भरी। इस एयरपोर्ट को एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने की उम्मीद है।

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू,  वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी

नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है। एयरपोर्ट पर लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट लैंड हुई। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट जेवर में लैंड हुई। लखनऊ से INDIGO की फ्लाइट पहली बार यहां उतरी। वाटर कैनन से फ्लाइट को सलामी दी। यह फ्लाइट 161 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जाएगी। 

किसानों से मिलेंगे CM

इसके अलावा, दूसरी फ्लाइट से एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले 170 किसान स्पेशल फ्लाइट से नोएडा से लखनऊ रवाना हुए। इनमें 20 महिला किसान हैं। सभी लखनऊ पहुंचे और यहां CM योगी से मुलाकात करेंगे। व्हील चेयर से विमान से लखनऊ पहुंचीं किसान ने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है। सीएम योगी हम लोगों से आज बातचीत करेंगे।

फ्लाइट पकड़ने के लिए एक बच्ची परिजन के साथ पायलट की ड्रेस में पहुंची।

सबसे बड़ा एयरपोर्ट

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन PM मोदी ने 28 मार्च को किया था। पहले फेज का काम पूरा हो गया है। इसमें करीब 3300 एकड़ जमीन पर टर्मिनल और रनवे बनाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट पर 11 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। जेवर एयरपोर्ट को 4 फेज में बनाया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा और दुनिया का 6ठां बड़ा एयरपोर्ट होगा। एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 नवंबर 2021 को किया गया था। यानी 5 सालों में एयरपोर्ट बनकर तैयार हुआ। यहां से हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।

हैदराबाद और अमृतसर के लिए फ्लाइट्स 

वहीं आज हैदराबाद और अमृतसर के लिए भी नियमित फ्लाइट्स शुरू होंगी। Indigo 16 जून से नोएडा से बेंगलुरु और जम्मू के लिए नियमित फ्लाइट शुरू करेगी। अकासा एयर भी 16 जून को नोएडा से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए उड़ानें शुरू करने वाली है। इसके अलावा बरेली, श्रीनगर, जयपुर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, चंडीगढ़, किशनगढ़ और देहरादून के लिए भी उड़ाने शुरू होनी हैं।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026