उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई, सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वी...

निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई, सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वीरें, जंजीर बांधकर पिटाई

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद, उन्हें पंजाब में धार्मिक सजा दी गई। उन्हें जंजीरों से बांधकर डंडों से पीटा गया।

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई सामने आई थी आपत्तिजनक तस्वीरें जंजीर बांधकर पिटाई

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई |

उत्तराखंड कूच के दौरान निहंगों में शामिल निहंग जसदीप सिंह की एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में तस्वीरें सामने आने के बाद अब उन पर कार्रवाई की गई है। पंजाब में निहंग जसदीप सिंह को धार्मिक सजा दी गई। इसके तहत जसदीप को जंजीरों से बांधा गया और डंडों से पैरों के तलवों पर मार भी लगाई गई।

सामने आई आपत्तिजनक तस्वीरें

इस पूरी कार्रवाई का वीडियो और तस्वीरें बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। वीडियो में जत्थेदार मान कहते हैं कि आपत्तिजनक तस्वीरें सामने आने के बाद जसदीप को पहले भी सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से भाग गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जसदीप को अब तक बुड्ढा दल की ओर से किसी प्रकार की माफी नहीं दी गई थी। हालांकि, इससे पहले जसदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें बुड्ढा दल की ओर से माफी दी जा चुकी है।

‘100 वीडियो हैं, तो जारी करे’

विक्की थॉमस द्वारा उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें जारी करने के बाद निहंग जसदीप पहली बार सामने आया और उसने तस्वीरों की बात स्वीकार की। हालांकि, आपत्तिजनक वीडियो के दावे पर जसदीप का कहना है कि विक्की थॉमस जो वीडियो की बात कर रहा है, वह बिल्कुल गलत है। उसका कहना है कि एक भी Video साबित कर दे। अगर उसके पास 100 वीडियो हैं, तो जारी करे। जब एक कर दी, तो वह भी कर दे।

निहंग सिंह के साथ हमबिस्तर

इस विवाद की शुरुआत निहंग विक्की थॉमस के सोशल मीडिया पोस्ट से हुई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं थी। जिसमें निहंग जसदीप सिंह किसी दूसरे निहंग के साथ दिखाई दे रहे है। जसदीप उस निहंग सिंह के साथ हमबिस्तर हैं। वह उसके साथ अश्लील हरकतें भी कर रहे हैं। वीडियो में ही निहंग थॉमस ने इन तस्वीरों को कन्फर्म कराने के लिए जसदीप सिंह को की गई वीडियो कॉल को भी शामिल किया। इस वीडियो कॉल में जसदीप सिंह ने माना कि ये फोटो उन्हीं के हैं, लेकिन उस समय वह नशे में थे।

संबंधित सामग्री

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

राज्य

'स्टैच्यू बंदों' का वीडियो वायरल, भज्जी की पोस्ट पर पंजाब पुलिस बोली- पंजाबी गाने से घटना पंजाब की नहीं हो जाती

हरभजन सिंह द्वारा शेयर किए गए ड्रग्स से संबंधित वीडियो को पंजाब पुलिस ने नकारा, दावा किया कि वीडियो राजस्थान का है न कि पंजाब का।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

राज्य

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

पंजाब में बढ़ते धमकियों के मामलों के बीच, चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है.

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

राज्य

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर मान सरकार का बड़ा फैसला न 3 साल तक बदलेंगे ड्रेस, न 15%  से ज्यादा फीस

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्राइवेट स्कूलों पर नये नियम लागू किए, जिसमें फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म परिवर्तन पर सख्त पाबंदियां शामिल हैं।

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बॉर्डर जिलों में बढ़ाई गई सुरक्षा

15 अगस्त के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतसर सहित सीमावर्ती जिलों में पुलिस विशेष अलर्ट पर है।

छात्र से 11.5 लाख लेकर फरार हुआ ट्रेवल एजेंट, किसानों ने खोला मोर्चा

राज्य

छात्र से 11.5 लाख लेकर फरार हुआ ट्रेवल एजेंट, किसानों ने खोला मोर्चा

पंजाब के जालंधर में एक ट्रैवल एजेंट पर किसान परिवार से 11.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। परिवार ने किसान यूनियन से मदद मांगी है।