MP Government Jobs Rules 2026 May Get Stricter

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

MP सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जिसमें एक से अधिक जीवित जीवनसाथी और दो से अधिक संतान वाले अयोग्य होंगे।

By : नरेंद्र सिंह
MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

मध्य प्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों के लिए पात्रता नियमों को और कड़ा करने की तैयारी में है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 के मसौदे में ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिनके लागू होने पर एक से अधिक जीवित पत्नी या पति रखने वाले, दो से अधिक संतान वाले तथा नैतिक अधमता (Moral Turpitude) से जुड़े अपराधों में दोषी व्यक्तियों को सरकारी सेवा से बाहर रखा जा सकता है।

सरकार ने मसौदा नियमों पर 15 जून 2026 तक आमजन, कर्मचारियों और संबंधित पक्षों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी हैं। इसके बाद अंतिम नियम अधिसूचित किए जाएंगे।

एक से अधिक जीवित पत्नी पर नियुक्ति नहीं

प्रस्तावित नियमों के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार की एक से अधिक जीवित पत्नी या पति है, तो वह सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य माना जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार को छूट देने का अधिकार प्रस्तावित किया गया है। यानी कुछ मामलों में सरकार विवेकाधिकार का उपयोग कर सकती है।

दो से अधिक बच्चों पर भी भर्ती में रोक

सरकार ने दो-संतान नीति से जुड़े मौजूदा प्रावधान को मसौदे में बरकरार रखा है। इसके अनुसार ऐसे उम्मीदवार सरकारी सेवा के लिए पात्र नहीं होंगे जिनके दो से अधिक जीवित बच्चे हैं और उनमें से कोई संतान 26 जनवरी 2001 या उसके बाद जन्मी है।

किन मामलों में मिलेगी छूट? यदि पहली संतान के बाद एक ही प्रसव में जुड़वा या उससे अधिक बच्चों का जन्म होता है,ऐसी स्थिति में अतिरिक्त बच्चों को नियम उल्लंघन नहीं माना जाएगा। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार दो-संतान नीति को और मजबूत स्वरूप देने के लिए इसे कैबिनेट स्तर पर भी विचार के लिए ला सकती है।

अपराधियों के लिए भी सख्त प्रावधान

नए नियमों में नैतिक अधमता से जुड़े गंभीर अपराधों में दोषसिद्ध व्यक्तियों की नियुक्ति पर भी रोक का प्रस्ताव है। सरकार का मानना है कि प्रशासनिक सेवाओं में ईमानदारी, पारदर्शिता और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे प्रावधान जरूरी हैं।

15 जून तक जनता दे सकेगी सुझाव

सामान्य प्रशासन विभाग ने मसौदा सार्वजनिक कर दिया है। कर्मचारी संगठन, अभ्यर्थी और आम नागरिक 15 जून तक अपने सुझाव और आपत्तियां विभाग को भेज सकते हैं। प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम नियम अधिसूचित किए जाएंगे।

 

संबंधित सामग्री

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के लिए वेतन, भत्ते और प्रमोशन के निर्णय लिए, साथ ही सभी वर्गों के लिए जनहितैषी निर्णय किए गए।

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

अतिथि शिक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन और मेरिट आधारित चयन का विकल्प प्रदान किया गया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

सरकार का लक्ष्य जन-कल्याण, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हम हमेशा श्रमिकों के साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना 2.0 के अंतर्गत 203 करोड़ रुपये की राशि श्रमिकों के खातों में स्थानांतरित की।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026