मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

वायरल वीडियो मसूरी कार हुड़दंग

मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

मसूरी में युवकों द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और युवक का चालान काटा।

मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी पुलिस ने की कार्रवाई

पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाना युवकों पर भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर दिया। वहीं युवक का चालान भी काटा गया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।

वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या UK17-W-3081 की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करता नजर आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस ने जांच कर वाहन और युवक की पहचान की। पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया, जबकि हुड़दंग करने वाले शिवम के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया। युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर: नशे में धुत बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा; आरोपी पुलिस हिरासत में

देश-विदेश

मुजफ्फरपुर: नशे में धुत बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा; आरोपी पुलिस हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक पर अपनी मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

राज्य

कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़ खंडित होने के बाद कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

मनोरंजन

‘किस हद तक जा सकते हो...’ अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों पर पत्नी रितिका का पलटवार, वीडियो में कही ये बड़ी बातें

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के बेवफाई के आरोपों का उनकी पत्नी रितिका ने वीडियो के माध्यम से खंडन किया, सोशल मीडिया पर मामला गरमाया।