मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

मसूरी में सुरक्षा उपेक्षा

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त, दुर्घटना का खतरा बढ़ा

मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाले मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय नागरिकों में चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने जल्द सुधार का वादा किया है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त दुर्घटना का खतरा बढ़ा

मसूरी-देहरादून मार्ग पर सुरक्षा रेलिंग क्षतिग्रस्त |

पर्यटन नगरी मसूरी में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर मासोनिक लॉज के पास सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग पिछले एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त पड़ी है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यहां बड़ा हादसा हो सकता है।

हो चुका हादसा

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व इसी स्थान पर एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी थी। चालक की जान तो बच गई, लेकिन दुर्घटना के बाद भी संबंधित विभागों ने कोई सबक नहीं लिया। यह मार्ग मसूरी और देहरादून को जोड़ने वाला अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में टूटी रेलिंग यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है।

हादसे का इंतजार

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा बैरिकेडिंग की गई है। उनका कहना है कि रोजाना अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते हैं, इसके बावजूद समस्या की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोदियाल ने बताया कि रेलिंग का स्थायी निर्माण मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा कराया जाना है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से क्षतिग्रस्त रेलिंग की अस्थायी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने और नई रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

राज्य

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी-देहरादून रोड पर 22 वर्षीय सुमित पाल का शव मिला। सुमित 10 जुलाई से लापता था। पुलिस जांच में जुटी है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित, खेतवाला गांव के हालात गंभीर

राज्य

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित, खेतवाला गांव के हालात गंभीर

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हुआ, जिससे स्थानीय निवासी और पर्यटक फंसे। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

राज्य

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

दिल्ली से मसूरी आए दो कपल्स ने शराब के नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट की। घटना रात के वक्त माल रोड के पास हुई।

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

राज्य

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी में वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

उत्तराखंड के सभी पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

राज्य

उत्तराखंड के सभी पर्यटन स्थलों को रोपवे से जोड़ने की तैयारी, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

उत्तराखंड सरकार ने मसूरी में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए रोपवे परियोजना का विस्तार करने की योजना बनाई है। इससे पर्यटक सुरक्षित और तेजी से यात्रा कर सकेंगे।