उपराष्ट्रपति का LBSNAA दौरा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में शामिल होंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बृहस्पतिवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) के दौरे पर रहेंगे। वह अकादमी में आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और अकादमी स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सुबह 11 बजे पहुंचेंगे अकादमी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपराष्ट्रपति सुबह देहरादून स्थित लोक भवन से रवाना होकर करीब 11 बजे मसूरी स्थित एलबीएसएनएए के कालिंदी अतिथि गृह पहुंचेंगे। यहां अकादमी की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा और अधिकारियों से उनका परिचय कराया जाएगा।

शास्त्री और पटेल की प्रतिमाओं पर करेंगे पुष्पांजलि

अकादमी पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

IAS अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति संपूर्णानंद सभागार पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

दोपहर में देहरादून के लिए होंगे रवाना

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति करीब डेढ़ बजे सड़क मार्ग से मसूरी से देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। इसके लिए प्रशासन ने रूट और यातायात व्यवस्था को लेकर भी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एलबीएसएनएए परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। आने-जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

प्रशासन ने पूरी की सभी तैयारियां

उपजिलाधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि उपराष्ट्रपति के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा, यातायात और कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

संबंधित सामग्री

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

BRICS समिट के विरोध में प्रदर्शन, तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य हिरासत में

दिल्ली में BRICS समिट के बीच तिब्बती प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए। चीनी राष्ट्रपति के दौरे का विरोध कर रहे थे। सुरक्षा कड़ी की गई।

शिमला NLU की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू

शिमला NLU की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने एनएलयू शिमला के बुनियादी ढांचे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की।

पंजाब चुनाव से पहले AAP पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- बॉर्डर स्टेट संभालने में नाकाम रही भगवंत मान सरकार

पंजाब चुनाव से पहले AAP पर सचिन पायलट का बड़ा हमला, बोले- बॉर्डर स्टेट संभालने में नाकाम रही भगवंत मान सरकार

पंजाब में आगामी चुनावों से पहले, सचिन पायलट ने AAP सरकार पर प्रशासनिक विफलता और सुरक्षा मुद्दों को लेकर आरोप लगाए।

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी भरी चिट्ठी: 6000 कर्मचारियों में डर, दफ्तर जाना छोड़ा

कश्मीरी पंडितों को फिर धमकी भरी चिट्ठी: 6000 कर्मचारियों में डर, दफ्तर जाना छोड़ा

कश्मीरी पंडितों को नई धमकियां मिली हैं, जिससे सुरक्षा बढ़ाई गई है। डेटा लीक की आशंका से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।

CM नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक! 1.5 KM तक अंधेरे में दौड़ा काफिला, वायरल वीडियो ने खोली पोल

CM नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में बड़ी चूक! 1.5 KM तक अंधेरे में दौड़ा काफिला, वायरल वीडियो ने खोली पोल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला रेवाड़ी में अंधेरे में गुजरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा पर सवाल उठे।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर