मुख्यमंत्री यादव का बालाघाट दौरा

सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीएम डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त को बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया।

सीएम डॉ. यादव से मिलकर उत्साहित हुए स्कूली बच्चे, प्रदेश के मुखिया ने ऑन द स्पॉट पूरी की डिमांड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बालाघाट दौरे पर

भोपाल/बालाघाट। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत सीएम डॉ. मोहन यादव ने 29 अगस्त को बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उनको अपने बीच पाकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अति उत्साहित नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्य को लेकर बातचीत की। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व पर जन विश्वास अभियान अंतर्गत हुए विद्यालय भ्रमण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी और उपहार स्वरूप स्कूल को सांदीपनि विद्यालय में परिवर्तित करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं को निराश नहीं किया और आश्वस्त किया कि उनके विद्यालय को सांदीपनि विद्यालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कक्षा 10वीं में रसायन विज्ञान के चल रहे पीरियड में विद्यार्थियों से सवाल किया कि “पानी में क्या डालने से आग लग जाती है?” बालिका द्वारा सोडियम को पानी में डालने से आग लग जाने संबंधी उत्तर पर सीएम डॉ. मोहन ने सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से जानना चाहा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि वे पीएससी की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहते हैं। 

बच्चों के सवालों के दिए जवाब

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कक्षा में एक बालिका ने सवाल किया कि सीएम राइज विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय क्यों रखा गया है? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालिका के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और उनके मित्र सुदामा के गुरु महर्षि सांदीपनि से प्रेरणा लेकर इन विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में बगैर किसी भेदभाव के सांदीपनि गुरु के आश्रम की तरह ही अमीर और गरीब सभी बच्चों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई।

संबंधित सामग्री

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

शिक्षा के क्षेत्र में CM सम्राट की बड़ी पहल, ट्रेनिंग लेने विदेश जाएंगे बिहार के 100 शिक्षक

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के लिए 2,451 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की घोषणा की और उच्च शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा में कांग्रेस और राहुल गांधी को जनता का असली चेहरा बताया, उनके और उनके परिवार के योगदान पर सवाल उठाए।

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने 1.25 करोड़ बहनों के खातों में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए और आगर मालवा में विकास कार्यों की घोषणा की।

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हमारे लिए मानवाधिकार सर्वोपरि, सीएम डॉ. यादव बोले- सबको समान अवसर-सम्मान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भोपाल में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन किया और सम्मान प्रदान किया।

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर