मुख्यमंत्री का कावड़ यात्रा में भागीदारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में एक कावड़ यात्री का कावड़ अपने कंधे पर उठाया, जिससे उनकी आस्था और श्रद्धा का प्रदर्शन हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले

मुख्यमंत्री की कावड़ यात्रा में भागीदारी

इंदौर में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का श्रद्धा और आस्था से जुड़ा अलग अंदाज देखने को मिला। श्रावण मास के दौरान धार्मिक यात्रा पर निकले एक कावड़ यात्री को देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने कावड़ यात्री से उनकी कावड़ ली और उसे अपने कंधे पर उठाकर कुछ दूर तक चले।

विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने इस दौरान इंदौर के कावड़ यात्री बाबू पटेल से बातचीत भी की। बाबू पटेल ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से कावड़ यात्रा में शामिल होते आ रहे हैं। उनकी आस्था और समर्पण की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की और उन्हें श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रमों के बीच कावड़ यात्री के प्रति मुख्यमंत्री का यह भावुक और धार्मिक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

श्रावण मास में कावड़ यात्रा को भगवान शिव की भक्ति और आस्था से जोड़कर देखा जाता है। मुख्यमंत्री द्वारा कावड़ अपने कंधे पर उठाने का वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर में मिड-डे मील खाने के बाद 38 बच्चे बीमार, 19 अस्पताल में भर्ती; 4 ICU में

इंदौर के सांवेर क्षेत्र में 38 बच्चे मिड-डे मील खाने के बाद बीमार पड़े। भोजन में कढ़ी-चावल शामिल थे, फूड पॉइजनिंग की आशंका है।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026