मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास फैक्ट्री हादसे के घायलों से की मुलाकात

mp cm mohan yadav

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास फैक्ट्री हादसे के घायलों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास की पटाखा फैक्ट्री हादसे के घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देवास फैक्ट्री हादसे के घायलों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर पहुंचकर देवास हादसे के घायल नागरिकों से की भेंट |

प्रभावित नागरिकों की पूरी मदद के लिए राज्यसरकार प्रतिबद्ध है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के घायल नागरिकों से भेंट कर उनके उपचार की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस हादसे से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे और घायलों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अन्य कार्यक्रम निरस्त कर नई दिल्ली से इंदौर पहुंचकर अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती घायलों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वप्रथम एयरपोर्ट से चोइथराम हॉस्पिटल पहुंचकर देवास के हादसे के कारण घायल हुए नागरिकों से मुलाकात की और उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमवाय अस्पताल में दाखिल घायलों से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश चिकित्सा अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज पूर्वान्ह में इस हादसे की जानकारी प्राप्त होते ही देवास जिला प्रशासन को हादसे से प्रभावित नागरिकों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए थे। इंदौर में उपचार करवा रहे घायलों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी दिल्ली से ही दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत नागरिकों के परिजन को मध्यप्रदेश शासन की ओर से 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने एवं घायलों का निःशुल्क इलाज करने के लिये निर्देश दिये ।

Read More :- पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, CM डॉ. यादव ने नई दिल्ली में की मेट्रो ट्रेन.....

संबंधित सामग्री

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

राज्य

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: डिफॉल्टर किसानों को ‘कवच’, ग्वालियर में टेलीकॉम जोन और शिक्षा-स्वास्थ्य को मिली बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में किसानों, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग सहित कई क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई।

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

राज्य

नई टीम के साथ एक्शन मोड में CM नायब सैनी, बैठक में तय किया आगे का रोडमैप

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई प्रदेश भाजपा टीम के साथ पहली बैठक में राजनीतिक और संगठनात्मक प्राथमिकताएं निर्धारित कीं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

राज्य

राष्ट्रीय शिक्षा नीति अहम, सीएम डॉ. मोहन बोले- इसके जरिये नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर केंद्रित कार्यशाला में भाग लिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवीन शिक्षा नीतियों का क्रियान्वयन है।

बकाया जमा करने के बाद भी डिफॉल्टर बने किसानों को मिलेगी राहत, कैबिनेट में आएगी 'कवच योजना'

राज्य

बकाया जमा करने के बाद भी डिफॉल्टर बने किसानों को मिलेगी राहत, कैबिनेट में आएगी 'कवच योजना'

मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों की राहत के लिए 'कवच योजना' प्रस्तावित, जो गड़बड़ी से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करेगी।