CM पुष्कर सिंह धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए

CM पुष्कर सिंह धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों में 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए, उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

cm पुष्कर सिंह धामी ने 276 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्यसेवक सदन में आयोजित समारोह में 4 विभागों के अंतर्गत चयनित 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान CM ने सभी नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वन विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। CM ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने सालों के परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष के बाद यह सफलता हासिल की है, जो उनकी प्रतिभा और समर्पण का प्रमाण है।

33 हजार युवाओं को रोजगार 

समारोह में वन विभाग के 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग के 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के 14 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न विभागों में चयनित युवा राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 4 सालों में लगभग 33 हजार युवाओं को मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ा गया है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

देश-विदेश

भारत सरकार ने मेटा को भेजा समन, 5-6 अगस्त को होगी बैठक, PM का हटा था वीडियो

भारत सरकार और मेटा की ग्लोबल टीम के बीच बैठक में CSAM, AI कंटेंट और वेरिफाइड अकाउंट्स की गलत कार्रवाई पर चर्चा होगी।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

राज्य

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: अमृतसर से संचालित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया, नौ आरोपित गिरफ्तार, अवैध हथियार और पेट्रोल बम बरामद।