मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी: सीएम डॉ मोहन यादव बोले- ‘सरक...

mp-wheat-purchase-cm-dr-mohan-yadav-says-to-begin-on-this-date

मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी: सीएम डॉ मोहन यादव बोले- ‘सरकार हर घड़ी किसानों के साथ’

मध्य प्रदेश में 10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी सीएम डॉ मोहन यादव बोले- ‘सरकार हर घड़ी किसानों के साथ’

MP wheat purchase: मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को साफ किया है कि प्रदेश में गेहूं की खरीदी तय समय पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उनकी उपज का पूरा मूल्य सुनिश्चित करेगी।

रविवार को भोपाल स्थित समत्व भवन में गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खरीदी प्रक्रिया में पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी, उसके बाद मध्यम और बड़े किसानों से खरीद होगी।

[caption id="attachment_139425" align="alignnone" width="1280"]मप्र सीएम डॉ मोहन यादव मप्र सीएम डॉ मोहन यादव[/caption]

बारदाने की नहीं होगी कोई कमी

सीएम डॉ यादव ने कहा कि गेहूं खरीदी के लिए प्रदेश में बारदाने की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार केंद्र सरकार, जूट कमिश्नर और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि पर्याप्त आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में किसानों को बारदाने की समस्या का सामना न करना पड़े।

तौल केंद्रों का समय से निरीक्षण जरूरी

मुख्यमंत्री ने उपार्जन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी तौल केंद्रों का 10 अप्रैल से पहले निरीक्षण किया जाए। उन्होंने राज्य स्तर और मंडी स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

[caption id="attachment_145380" align="alignnone" width="1200"]बैठक के दृश्य बैठक के दृश्य[/caption]

किसानों के लिए बेहतर सुविधाओं पर जोर

सीएम डॉ यादव ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े और गेहूं तौलने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले। साथ ही, खरीदी के बाद किसानों के खातों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

[caption id="attachment_71226" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

MSP और बोनस का मिलेगा लाभ

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में 10 अप्रैल से तथा अन्य संभागों में 15 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,625 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, साथ ही राज्य सरकार 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी देगी। इस उपार्जन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में 19 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। गेहूं खरीदी के लिए 3,627 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं और करीब 78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का अनुमान है। सरकार ने आश्वस्त किया है कि सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं और किसानों को बिना किसी परेशानी के उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।