MORENA: मेयर की भैंस बनी ‘VIP’, सरकारी एम्बुलेंस में भूसा पहुंचा महापौर आवास

morena-bjp-mayor-video-controversy

MORENA: मेयर की भैंस बनी ‘VIP’, सरकारी एम्बुलेंस में भूसा पहुंचा महापौर आवास

morena मेयर की भैंस बनी ‘vip’ सरकारी एम्बुलेंस में भूसा पहुंचा महापौर आवास

मध्यप्रदेश में सरकार ने अस्पतालों को एंबुलेंस दी जिससे मरीज सही समय पर अस्पताल पहुंच सके और उसे बेहतर इलाज मिले लेकिन मुरैना में ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सब को चौंका दिया क्योंकि यहां एंबुलेंस में फूसा ढोहा जा रहा है वो भी महापौर का.

एंबुलेंस में भरा भूसा

मुरैना में महापौर की भैंस के लिए नगर निगम की गोशाला से सरकारी एम्बुलेंस में भरकर भूसा मंगाया गया। उनके निजी नौकर ने इस बात को स्वीकार किया है। महापौर शारदा सोलंकी के लिए नगर निगम ने नया आवास बनवाया है, लेकिन वे पुराने आवास पर ही रह रही हैं। यहां उन्होंने भैंस पाल रखी है। इसी भैंस के लिए निगम की देवरी गोशाला से दो बोरों में भूसा भरा गया। फिर निगम की ही पशु एम्बुलेंस में इसे लादा गया। एम्बुलेंस महापौर आवास पर पहुंची, जहां भूसे से भरे बोरे उतारे गए।

सरकारी एम्बुलेंस से पहुंचा मेयर आवास

महापौर आवास पर ही उनका दफ्तर भी है। यहां पली भैंस की देखभाल के लिए उन्होंने एक नौकर भी रखा है। सरकारी एम्बुलेंस से चारा ढोने का वीडियो आने के बाद अब इस नौकर के वेतन के स्रोत पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।गोसेवक बोले- जरूरत पड़ने पर नहीं मिलती एम्बुलेंस देवरी गोशाला नगर निगम चलाता है। शहर के समाजसेवी इसमें मदद करते हैं। इसी पैसे से चारा, भूसा और अन्य व्यवस्थाएं की जाती हैं। बीमार या घायल गायों के इलाज के लिए नगर निगम को सरकारी एम्बुलेंस दी गई है।

गोसेवकों का विरोध

गोसेवक ने इसका विरोध करते हुए कहा.जब कभी भी हम बीमार पशु के लिए एम्बुलेंस बुलाते हैं तो वह घंटों बाद आती है। कभी-कभी तो आती ही नहीं। पशुओं के लिए प्राइवेट वाहन की व्यवस्थाएं करनी पड़ती है। जबकि इस एम्बुलेंस का इस्तेमाल महापौर के निजी पशुओं के लिए किया जा रहा है। ये गलत है। हम इसकी शिकायत करेंगे।गोशाला प्रभारी ने कहा- मामले को दिखवाता हूं देवरी गोशाला प्रभारी कोमल सिंह ने कहा- महापौर के बंगले पर एम्बुलेंस से भूसा पहुंचाना गलत है। मामले को दिखवाता हूं।

महापौर की सफाई

महापौर शारदा सोलंकी ने इस मामले पर सफाई दी। उनका कहना है कि एम्बुलेंस का निजी उपयोग करने का आरोप गलत है। उन्होंने कहा, “भैंस के लिए भूसा प्राइवेट टाल से आता है। मैं गायों से असीम प्रेम करती हूँ और उनकी सेवा करती हूँ। मैंने गोशाला की स्थिति में सुधार किया है और महीने में एक बार निरीक्षण करने जाती हूँ। महापौर ने यह भी बताया कि उनका आवास ही उनका कार्यालय भी है और भैंस की देखभाल के लिए एक नौकर रखा गया है। Read More:- टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती, GST दरों में बदलाव का असर Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया  

संबंधित सामग्री

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

राज्य

सरकार का पूरा फोकस UCC पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में यूसीसी का अध्यादेश पेश किया, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य

उर्मिला सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उर्मिला सैनी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता और शिक्षा की सुविधा प्रदान करने का वादा किया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

राज्य

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच CM धामी के निर्देश, बोले - हर सहायता उपलब्ध कराए

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण CM पुष्कर सिंह धामी ने आपात स्थिति प्रबंधन के लिए कई निर्देश दिए हैं।

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

जुर्म गाथा

पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति मृत मिला, परिजनों ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी पर लगाये हत्या का आरोप

ओडिशा के बालासोर में जन्मदिन सरप्राइज देने आए पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। परिवार ने पत्नी और उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप।

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

राज्य

हिमाचल निवेशकों के लिए खोलेगा नए अवसर, CM सुक्खू ने सस्ती बिजली और नई औद्योगिक नीति का किया ऐलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई औद्योगिक नीति की घोषणा की, जिसमें 24 घंटे निर्बाध बिजली शामिल है।