डॉ. यादव का मण्डला दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मण्डला में, तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित करेंगे बोनस

मण्डला में आयोजित वनोपज सहकारी समिति के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोनस वितरण करेंगे। विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मण्डला में, तेंदूपत्ता संग्राहकों को वितरित करेंगे बोनस

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 अक्टूबर को मण्डला में आयोजित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के सदस्यों के लिये प्रशिक्षण-सह-जागरूकता एवं प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 लाख 4 हजार 126 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख 37 हजार 518 रुपये के तेंदूपत्ता बोनस का वितरण करेंगे। कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्राहकों में पूर्व मण्डला, पश्चिम मण्डला, डिण्डोरी, जबलपुर, उत्तर सिवनी, दक्षिण सिवनी, उत्तर बालाघाट और दक्षिण बालाघाट वन मण्डल के प्रतिभागी लाभान्वित होंगे।

परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 84 वन समितियों के सदस्यों को 26 करोड़ 56 लाख 53 हजार 929 रुपये का काष्ठ लाभांश भी वितरित करेंगे। काष्ठ लाभांश में पूर्व मण्डला एवं पश्चिम मण्डला की कुल 84 वन समितियां शामिल रहेंगी।

यह कार्यक्रम तेंदूपत्ता संग्राहकों एवं वनोपज से जुड़े परिवारों के आर्थिक हितों को सुदृढ़ करने तथा उनके परिश्रम के सम्मान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

पांढुर्णा में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही सांदीपनि स्कूल पांढुर्णा में "सेवा मेरा योगदान" एवं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।

संबंधित सामग्री

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी और बेसन से झटपट बनाएं क्रिस्पी वड़ा, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी

लौकी बेसन वड़ा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं, जिसे चाय या चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

मुकेश खन्ना ने कैप्टन स्मित मछार को कहा 'शक्तिमान', बोले- तुस्सी ग्रेट हो पापे

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने कॉकपिट हमले के दौरान अपनी बहादुरी दिखाई, जिसे बॉलीवुड सितारों ने भी सराहा।

कम वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा-रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

कम वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, कहा-रोजगार और विकास के लिए सरकार के खजाने में कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा में कम वर्षा की स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। मध्यप्रदेश को नंबर-वन दुग्ध उत्पादक बनाने का लक्ष्य।

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, ऑस्ट्रेलिया-ए सीरीज से बाहर; इस खिलाड़ी को मिली जगह

हार्दिक पांड्या को नई चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया, फिटनेस अभी भी मुख्य मुद्दा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर