मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बोलेरो में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए।

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा 11 लोगों की मौत

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत |

यूपी के मिर्जापुर में देर रात सड़क हादसा हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ।

ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई

पुलिस ने बताया कि 1 तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। और ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई।

9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

बता दें कि हादसे के बाद आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। करीब ढाई घंटे तक बोलेरो धू-धू कर जलती रही। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए आए, लेकिन आग तेज होने की वजह से कोई पास नहीं जा पाया।

बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था

लोग अंदर ही फंसे रहे। बाद में पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। शव इतनी बुरी तरह से जल गए थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। परिवार मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था।

इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ। 
 

संबंधित सामग्री

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

राज्य

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

मनोरंजन

'मिर्जापुर द मूवी' का ट्रेलर रिलीज:' डायलॉग से छाए कालीन भैया; रवि किशन निकले सरप्राइज पैकेज

मिर्जापुर द मूवी का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी की दमदार वापसी दिखाई गई है। फिल्म हिंदी और तेलुगु में 4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

हिमाचल को मिले 46 नए अग्निशमन वाहन, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; 37 और खरीदने की तैयारी

राज्य

हिमाचल को मिले 46 नए अग्निशमन वाहन, सीएम सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; 37 और खरीदने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 46 नए त्वरित प्रतिक्रिया वाहन विभिन्न जिलों को उपलब्ध करवाए, जिससे आपदा प्रबंधन में सुधार होगा।

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

राज्य

UP के ललितपुर में टीचर की नृशंस हत्या, बेटी के सामने पीट-पीटकर मारा

ललितपुर में एक इंटर कॉलेज के टीचर की उनके बेटी के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घरेलू विवाद के चलते हुई इस वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश थी।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत,86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त

देश-विदेश

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 की मौत,86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल। 86 इमारतें ढहीं, 1500 घर क्षतिग्रस्त। सात एयरपोर्ट पर काम रोका, रेड अलर्ट जारी।