मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी सख्त

minister-ganesh-joshi-mussoorie-national-highway-inspection

मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण, मंत्री गणेश जोशी सख्त

मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण मंत्री गणेश जोशी सख्त

Mussoorie Ganesh Joshi: मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी  ने मसूरी-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाल्मीकि मंदिर के पास क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया, और अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि यातायात को सुचारू बनाने के लिए फिलहाल छोटे वाहनों के लिए एक मार्ग खोला जाए और मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मसूरी कोतवाल को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि गांधी चौक पर किसी भी स्थिति में वाहन, स्कूल टैक्सी या स्कूटी खड़ी न होने दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने सरकारी वाहनों को भी वहां से हटाने को कहा।

विकास कार्यों की समीक्षा

इसके बाद गांधी चौक स्थित हवा घर में अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को माल रोड के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं मसूरी गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को शहर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि 144 करोड़ रुपये की मसूरी-यमुना पंपिंग योजना के बावजूद कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे तत्काल दूर किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

[caption id="attachment_141552" align="alignnone" width="1367"] मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश[/caption]

लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

पर्यटन नगरी में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने मसूरी-देहरादून की लाइफ लाइन माने जाने वाले वैली ब्रिज के स्थायी निर्माण को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और सामान्यतः यह कार्य 7-8 माह में पूरा होता है, लेकिन संबंधित संस्था को दिन-रात कार्य कर चार माह में पुल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Mussoorie Ganesh Joshi: कांग्रेस पर तंज

इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव के लिए तैयार रहती है और इस बार भी जीत के अंतर को बढ़ाने पर ध्यान है। कांग्रेस नेता डा हरक सिंह रावत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह कई दलों में रह चुके हैं, इसलिए वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, हालांकि भविष्य में उनके भाजपा में आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।