मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़: मेडिकल PG एडमिशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

medical-pg-admission-high-court-verdict-50-50-seat-reservation

मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़: मेडिकल PG एडमिशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़ मेडिकल pg एडमिशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़: बिलासपुर  मेडिकल पीजी में प्रवेश को लेकर लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति पर हाईकोर्ट ने बड़ा और साफ फैसला सुना दिया है. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने तय कर दिया है कि राज्य में मेडिकल पीजी की सीटें अब बराबर अनुपात में 50 प्रतिशत संस्थागत आरक्षण और 50 प्रतिशत ओपन कैटेगरी के तहत भरी जाएंगी. कोर्ट के इस आदेश से हजारों मेडिकल स्नातकों के लिए पीजी प्रवेश की तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है।

मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़: आरक्षण किसे मिलेगा

हाईकोर्ट के अनुसार, कुल सीटों में से 50 प्रतिशत संस्थागत आरक्षण के तहत वही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के एनएमसी मान्यता प्राप्त शासकीय या निजी मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस किया है, या फिर जो सेवारत अभ्यर्थी हैं.  इन सीटों पर प्रवेश केवल संस्थागत आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों के बीच मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा।

मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़: ओपन कैटेगरी की सीटों के लिए नियम

बाकी 50 प्रतिशत सीटें पूरी तरह ओपन कैटेगरी मानी जाएंगी। इन पर प्रवेश राज्य स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए खुला रहेगा. कोर्ट ने साफ किया है कि ओपन सीटों पर किसी भी तरह का संस्थागत या डोमिसाइल आधारित आरक्षण लागू नहीं होगा.

मॉप-अप राउंड को लेकर भी निर्देश

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर संस्थागत आरक्षण के तहत तय सीटें भर नहीं पाती हैं और पर्याप्त पात्र उम्मीदवार नहीं मिलते, तो मॉप-अप राउंड में ऐसी सीटें ओपन कैटेगरी में बदल दी जाएंगी, ताकि कोई भी सीट खाली न रहे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के तनवी बहल प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि मेडिकल पीजी में निवास स्थान आधारित आरक्षण असंवैधानिक है, जबकि सीमित दायरे में संस्थागत आरक्षण स्वीकार्य है। इसी आधार पर 50-50 प्रतिशत का संतुलन तय किया गया है. अब इस फैसले के बाद मेडिकल पीजी प्रवेश को लेकर राज्य में भ्रम की स्थिति काफी हद तक खत्म हो गई है। आने वाले काउंसलिंग राउंड में इसी व्यवस्था के तहत प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और डोमिसाइल के नाम पर होने वाले भेदभाव पर भी विराम लगेगा।  

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

राज्य

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थांदला में जनजातीय परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया, परंपराओं को निकट से जाना और स्नेहपूर्वक बातचीत की।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

देश-विदेश

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में दो और आरोपी चढ़े CBI के हत्थे; जांच में सामने आया राजनीतिक कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच को नया मोड़ दिया, जिससे राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा।

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

राज्य

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हुईं। नेता प्रतिपक्ष और पुलिस DGP से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

राज्य

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की तैयारी, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए केंद्र से मंजूरी की मांग

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात की और राज्य में 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए अनुमति मांगी।

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

राज्य

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में जन-विश्वास दौरे पर समाधान कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे शिकायतों का निराकरण करेंगे।