झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

झारखंड में कैदियों की रिहाई

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

झारखंड सरकार ने सुधारात्मक न्याय के लिए 26 आजीवन कारावास के कैदियों की रिहाई को मंजूरी देते हुए पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाया।

झारखण्ड cm हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगी ओपन जेल | None

झारखंड सरकार ने सुधारात्मक न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 26 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल (खुली जेल) स्थापित करने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

79 मामलों की हुई समीक्षा, 26 कैदियों की रिहाई पर बनी सहमति

बैठक में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कुल 79 कैदियों के मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें परिषद द्वारा अनुशंसित 37 नए मामलों के साथ-साथ पूर्व बैठकों में लंबित अथवा अस्वीकृत 42 मामलों को भी शामिल किया गया। प्रत्येक मामले का मूल्यांकन निर्धारित कानूनी मानकों और प्रशासनिक रिपोर्टों के आधार पर किया गया। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद परिषद ने 26 पात्र कैदियों की रिहाई पर सहमति व्यक्त की।

आचरण, पात्रता और कानूनी पहलुओं के आधार पर हुआ मूल्यांकन

अधिकारियों ने बैठक में प्रत्येक बंदी से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान जेल में उनका आचरण, कारावास की अवधि, कानूनी पात्रता, न्यायालय की टिप्पणियां, संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक तथा प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट को आधार बनाया गया। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद परिषद ने अपना निर्णय लिया।

हर प्रमंडल में खुलेगी ओपन जेल

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी प्रमंडलों में ओपन जेल स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। सरकार का मानना है कि खुली जेल की व्यवस्था सुधारात्मक न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इससे अच्छे आचरण वाले कैदियों को समाज में पुनर्स्थापित होने की दिशा में सकारात्मक अवसर मिलेंगे।

ओपन जेल ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

रिहाई के बाद पुनर्वास पर रहेगा विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन कैदियों की रिहाई होगी, उनके पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन को सरकार प्राथमिकता देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने और समाज की मुख्यधारा से दोबारा जुड़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं और सुधारात्मक दृष्टिकोण को भी समान महत्व मिलना चाहिए, ताकि दंड व्यवस्था केवल सजा तक सीमित न रहकर सामाजिक पुनर्निर्माण का माध्यम भी बन सके।

संबंधित सामग्री

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

देश-विदेश

छात्रों का हक दिलाइए': छात्रवृत्ति बढ़ाने की मांग लेकर PM मोदी को हेमंत सोरेन का पत्र, केंद्रांश बढ़ाने की अपील

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर छात्रवृत्ति योजनाओं में वित्तीय बढ़ोतरी की मांग की है।

झारखंड में शराब माफिया पर बड़ा वार! सीएम हेमंत ने कसी लगाम, 583 सिपाहियों की भर्ती और GPS निगरानी का ऐलान

राज्य

झारखंड में शराब माफिया पर बड़ा वार! सीएम हेमंत ने कसी लगाम, 583 सिपाहियों की भर्ती और GPS निगरानी का ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी पर सख्ती बरतने के लिए निर्देश दिए।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।

बड़गाईं भूमि घोटाला: 14 आरोपियों पर आरोप तय, CM सोरेन समेत तीन को मिली राहत नहीं, सिर्फ मोहलत

राज्य

बड़गाईं भूमि घोटाला: 14 आरोपियों पर आरोप तय, CM सोरेन समेत तीन को मिली राहत नहीं, सिर्फ मोहलत

झारखंड के बड़गाईं भूमि फर्जीवाड़ा मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित, अदालत ने मुख्यमंत्री सहित तीनों के लिए अगली सुनवाई निर्धारित की।

झारखंड को फिल्म निर्माण का हब बनाने की तैयारी, CM सोरेन ने पुरस्कार-विजेता फिल्मकारों को दिया सहयोग का भरोसा

राज्य

झारखंड को फिल्म निर्माण का हब बनाने की तैयारी, CM सोरेन ने पुरस्कार-विजेता फिल्मकारों को दिया सहयोग का भरोसा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुरस्कार-विजेता फिल्मकारों से मुलाकात कर राज्य में फिल्म उद्योग के विकास के लिए समर्थन का भरोसा दिया।