झारखंड में परीक्षा धांधली रद्द

झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में, TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद करने की घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
झारखंड में TDPL से जुड़ी सभी परीक्षाएं, परिणाम और नियुक्तियां रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं को लेकर मचे बवाल के बीच एक बेहद सख्त कदम उठाया है।छात्रों के भारी विरोध-प्रदर्शन और विधानसभा में लगातार हो रहे हंगामे के बाद हेमंत सरकार ने विवादित प्राइवेट एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसकी पूरी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद करने का ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले यह 

सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि इस मुद्दे के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए, हमने टीडीपीएल (TDPL) से जुड़ी हर चीज को रद करने का फैसला किया है- जिसमें आयोजित की गई परीक्षाएं, घोषित किए गए परिणाम, चयनित या भाग लेने वाले उम्मीदवार और टीडीपीएल द्वारा की गई अन्य सभी गतिविधियां शामिल हैं।

कैबिनेट ने JSSC-CGL को भी रद 

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 2014 से जितनी भी छोटी बड़ी गलतियां हुई हैं सभी की जांच होगी। इसी के साथ कैबिनेट ने JSSC-CGL को भी रद करने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि सरकार रिफॉर्म में पारदर्शिता के साथ काम करेगी। परीक्षा कैसे होनी चाहिए इसका पहले से ही SOP बना हुआ है। अगर SOP का पालन होता तो ये गड़बड़ियां नहीं होती। उस रिफॉर्म में कुछ और बेहतर चीजें जोड़ी जाएंगी। रिफॉर्म के लिए IAS अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया है।

छात्रों में दौड़ी खुशी की लहर

राज्य सरकार द्वारा अपनी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद जेपीएससी-जेएसएससी के उम्मीदवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रदर्शनकारी 'छात्र एकता जिंदाबाद' और 'हमारी मांगें पूरी हुईं'  नारे लगा लगा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

‘हेमंत जी, तनिक भी संवेदना बची है या नहीं?’ गोल्ड मेडलिस्ट बेटी के झाड़ू-पोछा करने पर बाबूलाल का सरकार पर हमला

‘हेमंत जी, तनिक भी संवेदना बची है या नहीं?’ गोल्ड मेडलिस्ट बेटी के झाड़ू-पोछा करने पर बाबूलाल का सरकार पर हमला

झारखंड में गोल्ड मेडलिस्ट सुनीता उरांव के झाड़ू-पोछा करने की वायरल वीडियो ने खेल नीति और सरकारी उपेक्षा पर नई बहस छेड़ दी है।

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

बड़गाईं भूमि घोटाला: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाई कोर्ट ने ED से मांगा जवाब, 16 सितंबर तक का समय

झारखंड हाई कोर्ट ने ED को 16 सितंबर तक हेमंत सोरेन द्वारा दायर याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। मामला बड़गाईं भूमि घोटाले और मनी लांड्रिंग से जुड़ा है।

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

सिंदूरदान के बाद राजस्थानी दूल्हे को लूटा, फिर पूरे गैंग के साथ फरार हुई 'लुटेरी दुल्हन'

धनबाद के बरवाअड्डा में एक परिवार को शादी के नाम पर ठग लिया गया, जिसमें दुल्हन और उसके साथियों ने मारपीट कर सामान छीना।

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, दो मंत्रियों के निधन से खाली हुईं कुर्सियां; श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की आहट, दो मंत्रियों के निधन से खाली हुईं कुर्सियां; श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा

हेमंत सोरेन सरकार झारखंड में जल्द ही कैबिनेट विस्तार कर सकती है, दो मंत्रियों के निधन के बाद खाली हुईं जगहें भरी जाएंगी।

‘शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर…’, सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

‘शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर…’, सुदिव्य सोनू के निधन पर भावुक हुए झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने करीबी मित्र सुदिव्य कुमार के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026