खेल विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा की तारीख बढ़ी

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

उत्तर प्रदेश स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने 2026-27 पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन की तिथि 11 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है।

By : सोनिया रायकवार
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और विश्वस्तरीय खेल शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में मेरठ स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 11 अगस्त 2026 कर दी है उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने और विश्वस्तरीय खेल शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। 

इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

इन कोर्सों में मिलेगा प्रवेश

विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के तहत कई लोकप्रिय खेलों में प्रवेश दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं:

  • कबड्डी

  • हॉकी

  • बॉक्सिंग

  • योग

  • कुश्ती

  • बैडमिंटन

  • एथलेटिक्स

इसके अलावा पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य प्रशिक्षित कोच, खेल विशेषज्ञ और खेल पत्रकार तैयार करना है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी नियमों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

आधुनिक सुविधाओं से होगी खेल शिक्षा

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक खेल अवसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, खेल विज्ञान आधारित शिक्षण प्रणाली और अनुभवी प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रशिक्षकों और विशेषज्ञों को विकसित करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर सकें।

कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी उच्च स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण का अवसर मिल सके।

कुलपति ने की समय पर आवेदन की अपील

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा करें। उनका कहना है कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश को खेल प्रतिभाओं, प्रशिक्षकों और खेल अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

योगी सरकार के ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के द्वारा उत्तर प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिलेगा।

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

योगी सरकार नागरिक सुरक्षा विभाग के 191 पदों पर जल्द करेगी भर्ती

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा विभाग के लिए 191 नई नौकरियां घोषित कीं, जिसमें सहायक उप नियंत्रक के 104 पद शामिल हैं।

शिल्प को आधुनिक तकनीक व नए बाजार से जोड़ा पीएम मोदी ने: मुख्यमंत्री

शिल्प को आधुनिक तकनीक व नए बाजार से जोड़ा पीएम मोदी ने: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सीएम योगी ने कारीगरों और शिल्पकारों को सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा।

यूपी में कारीगरी और हस्तशिल्प से तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी में कारीगरी और हस्तशिल्प से तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हस्तशिल्प और कारीगरी के माध्यम से रोजगार सृजन की सराहना की।

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

किसान संवाद को नई गति, योगी सरकार के सहयोग से गोरखपुर में किसान कारवां 2.0 का आगाज

उत्तर प्रदेश में किसान कारवां 2.0 का शुभारंभ हुआ। गोरखपुर में पहला किसान महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें 1300 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर