CM डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग क...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह

CM डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने योग दिवस के लिए विशेष ऑनलाइन योग सत्र के आयोजन की घोषणा की, जिसे आयुष मंत्रालय आयोजित करेगा।

cm डॉ यादव का संदेश विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जून को विशेष संदेश जारी किया है। उन्होंने इस संदेश में योग की महत्ता तो बताई ही साथ ही, आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले योग के विशेष ऑनलाइन सत्र की जानकारी भी दी है। उन्होंने हर उम्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस सत्र में जरूर शामिल हों। इस तरह के कार्यक्रमों से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संदेश में कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है। जिसने आज संपूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 7वें काउंटडाउन के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को प्रातः 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं निरोग समाज का निर्माण करना है। 

प्रदेश के नागर‍िकों से मुख्‍यमंत्री की अपील-योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं प्रदेश के सभी नागरिकों-युवाओं-महिलाओं-वरिष्ठजनों-विद्यार्थियों-शासकीय सेवकों-सामाजिक संगठनों से आग्रह करता हूं कि इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें तथा योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है। इस पर मिस कॉल देकर आप पंजीयन कर सकते हैं। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आइए हम सभी मिलकर 'घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग' के संकल्प के साथ अब हर घर योग का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में सहभागी बनें तथा स्वस्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

संबंधित सामग्री

पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान! दोस्ती के जाल में फंसाकर प्रेमी के साथ की हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल

राज्य

पत्नी के प्रेम प्रसंग ने ली पति की जान! दोस्ती के जाल में फंसाकर प्रेमी के साथ की हत्या, 3 महीने बाद मिला कंकाल

रीवा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने तीन महीने बाद कंकाल बरामद करके मामले का पर्दाफाश किया।

MP में स्वच्छ भारत मिशन 31 मार्च 2027 से होगा बंद: संविदा कर्मचारियों को दूसरे विभागों में किया जाएगा समायोजित

राज्य

MP में स्वच्छ भारत मिशन 31 मार्च 2027 से होगा बंद: संविदा कर्मचारियों को दूसरे विभागों में किया जाएगा समायोजित

मध्य प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन के समापन के बाद संविदा कर्मचारियों को अन्य सरकारी विभागों में समायोजित करने की योजना बनाई गई है।

युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

राज्य

युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के समर्थन और भविष्य के लिए कई पहलों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है।

15 हजार पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर संकट: डीपीसी शुरू, कार्यवाहक प्रमोशन हो सकते हैं खत्म

राज्य

15 हजार पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर संकट: डीपीसी शुरू, कार्यवाहक प्रमोशन हो सकते हैं खत्म

मध्य प्रदेश में 15 हजार पुलिस कर्मचारियों की पदोन्नति संकट में है, नए नियमों के तहत कई कार्यवाहक पदोन्नतियां समाप्त हो सकती हैं।

'माय यूथ माय प्राइड' कॉन्क्लेव से युवाओं को मिलेगा नया मंच : CM मोहन यादव

राज्य

'माय यूथ माय प्राइड' कॉन्क्लेव से युवाओं को मिलेगा नया मंच : CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने इंदौर में 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' का आयोजन किया, जिसमें युवाओं को रोजगार, उद्योग, नवाचार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।