मध्यप्रदेश में UCC पर चर्चा

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

मध्यप्रदेश में यूसीसी के प्रारूप पर चर्चा तेज हुई है, जिसमें आदिवासी समाज के लिए चार प्रमुख सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। समिति इन पर विचार कर रही है।

MP UCC: आदिवासियों के विवाह पंजीयन को किया जा सकता है अनिवार्य, ड्राफ्ट कमेटी के सामने आए 4 बड़े सुझाव

भोपाल। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा तेज हो गई है। यूसीसी के प्रारूप को तैयार करने वाली समिति के समक्ष आदिवासी समाज को कानून के दायरे में शामिल करने को लेकर चार प्रमुख सुझाव सामने आए हैं। समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने इन सुझावों की पुष्टि करते हुए बताया कि विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों और फीडबैक पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

सभी नियम समान रूप से लागू

पहला सुझाव यह है कि अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को पूरी तरह यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाए, ताकि उनकी पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था, रीति-रिवाज और संवैधानिक अधिकारों पर कोई प्रभाव न पड़े। दूसरा सुझाव यह है कि आदिवासी समाज को भी अन्य नागरिकों की तरह पूरी तरह यूसीसी के दायरे में शामिल किया जाए और सभी नियम समान रूप से लागू हों।

सामाजिक व्यवस्थाएं यथावत बनी रह सकती हैं

तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण सुझाव आदिवासी विवाहों के पंजीयन को लेकर सामने आया है। इसके तहत आदिवासी समाज पर संपूर्ण यूसीसी लागू करने के बजाय केवल विवाह पंजीयन को अनिवार्य बनाया जा सकता है। इससे विवाह संबंधी रिकॉर्ड व्यवस्थित होंगे, जबकि परंपरागत सामाजिक व्यवस्थाएं यथावत बनी रह सकती हैं।

नजर ड्राफ्टिंग कमेटी के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई

चौथा सुझाव यूसीसी को स्वैच्छिक बनाने का है। इसके अनुसार जो आदिवासी परिवार या व्यक्ति अपनी इच्छा से यूसीसी के दायरे में आना चाहते हैं, उन्हें विकल्प दिया जाए, जबकि किसी पर कानूनी बाध्यता न हो।

समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह के अनुसार इन सभी सुझावों पर विस्तृत मंथन किया जा रहा है और समाज के विभिन्न वर्गों से मिले सुझावों को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद ही मध्यप्रदेश में यूसीसी का अंतिम ड्राफ्ट तैयार होगा।

इस बीच यूसीसी को लेकर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद (मप्र) के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारुन ने यूसीसी का विरोध करते हुए कहा कि सरकार केवल पर्सनल लॉ को निशाना बना रही है। उनका कहना है कि धार्मिक और व्यक्तिगत कानूनों से जुड़े मामलों में व्यापक सहमति और संवाद जरूरी है। अब सभी की नजर ड्राफ्टिंग कमेटी के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से गौशालाओं को वितरित करेंगे ₹66.74 करोड़ का अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 17 सितंबर को इंदौर में 5 लाख 40 हजार 305 गोवंश के लिए ₹66.74 करोड़ का अनुदान ऑनलाइन DBT के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को मध्यभारत की टेक केपिटल घोषित किया। इंदौर में इन्फोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ हुआ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान- डॉ. मोहन यादव

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान- डॉ. मोहन यादव

नरेन्द्र मोदी की गुजरात मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की 25 वर्षों की यात्रा, जिसमें उन्होंने भारत के विकास और सुरक्षा को नई दिशा दी।

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

PM मोदी के जन्मदिन पर इंदौर से होगा सेवा-संकल्प अभियान,स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन योजना का शुभारंभ-CM डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भारत में 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू होगा, जिससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों की उम्मीद है।

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आया बड़ा बदलाव, स्कूलों में ड्रॉप आउट दर हुई शून्य

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा में किए गए नवाचारों से प्राथमिक स्तर पर ड्रॉप आउट दर शून्य प्रतिशत हो गई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर