सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राह...

मध्यप्रदेश में विकास की नई पहल

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि का वितरण किया।

सिंगरौली को cm डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि

सिंगरौली को CM डॉ यादव ने दी 552 करोड़ रुपये की सौगात, महिलाओं और पेंशन हितग्राहियों के खातों में भेजी करोड़ों की राशि | None

मध्यप्रदेश के ऊर्जा नगरी सिंगरौली को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने 552 करोड़ रुपये की लागत वाले कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 24 लाख महिलाओं के खातों में गैस रीफिल के लिए लगभग 115 करोड़ रुपये की अनुदान राशि भेजी। वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 33.71 लाख से अधिक लाभार्थियों के खातों में 202.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ यादव

‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अलग पहचान’

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मध्यप्रदेश भी विकास की इस यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और लाड़ली बहना योजना के तहत हर माह महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार के खजाने में बहनों के कल्याण के लिए किसी तरह की कमी नहीं है। स्व-सहायता समूहों के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

‘सिंगरौली अब सिर्फ कोयले नहीं, सोने के लिए भी प्रसिद्ध’

मुख्यमंत्री ने सिंगरौली को प्रदेश की ऊर्जा राजधानी बताते हुए कहा कि यह जिला मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली अब केवल कोयला उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि यहां सोने की खदान मिलने के कारण भी चर्चा में है।

कार्यक्रम में सीएम डॉ यादव

उन्होंने जिले में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सिंगरौली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष एमपी बोर्ड परीक्षा में जिले के पांच विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है।

जल संरक्षण और सादगी पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल संरक्षण को लेकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ चलाया जा रहा है। साथ ही नदी जोड़ो अभियान के जरिए गांवों में पानी और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोग

उन्होंने लोगों से अनावश्यक खर्च से बचने और सादगी अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिससे समाज में फिजूलखर्ची कम हो और आर्थिक बचत बढ़े |

संबंधित सामग्री

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

राज्य

नोएडा में बिल्डिंग में आग: 2 की मौत, कई गंभीर, मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

नोएडा के ममूरा क्षेत्र में 5 मंजिला मकान में आग लगने से 2 की मौत हो गई, कई झुलसे। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी गति के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य में जुलाई में कम बारिश हुई, जिससे गर्मी बढ़ गई है।


मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

राज्य

मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा, राजनीतिक चर्चाएं तेज।

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

राज्य

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के खजुराहो और राजा भोज हवाई अड्डों ने एएआई के ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।