5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 5वीं में 80.42% और 8वीं में 74.16% विद्यार्थी पास

मध्य प्रदेश पुन: परीक्षा परिणाम

5वीं-8वीं की पुन: परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 5वीं में 80.42% और 8वीं में 74.16% विद्यार्थी पास

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए, जिसमें परिणामों की प्रतिशतता क्रमश: 80.42% और 74.16% रही।

5वीं-8वीं की पुन परीक्षा का रिजल्ट घोषित 5वीं में 8042 और 8वीं में 7416 विद्यार्थी पास

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (स्कूल शिक्षा विभाग) ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 80.42 प्रतिशत और कक्षा 8वीं का 74.16 प्रतिशत रहा। वहीं मुख्य वार्षिक परीक्षा और पुन: परीक्षा के संयुक्त परिणाम के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं का कुल परिणाम 98.89 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं का 98.19 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

परीक्षाएं 16 से 23 जून के बीच आयोजित की गई

राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक और संस्था प्रमुख राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल पर रोल नंबर दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कूलों के लिए भी विद्यार्थीवार और विद्यालयवार परिणाम पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

8वीं के 76,274 विद्यार्थी शामिल

गौरतलब है कि कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षाएं 16 से 23 जून के बीच आयोजित की गई थीं। इनमें प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के कुल 1.47 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें कक्षा 5वीं के 71,548 और कक्षा 8वीं के 76,274 विद्यार्थी शामिल थे।

15,978 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों की जांच कर ऑनलाइन पोर्टल पर अंक दर्ज किए।

पुन: परीक्षा में कक्षा 5वीं के शासकीय विद्यालयों के 46,665 विद्यार्थियों में से 36,217, पंजीकृत मदरसों के 581 में से 352 तथा अशासकीय विद्यालयों के 24,302 में से 20,971 विद्यार्थी सफल रहे। वहीं कक्षा 8वीं में शासकीय विद्यालयों के 56,738 में से 40,315, पंजीकृत मदरसों के 423 में से 268 और अशासकीय विद्यालयों के 19,113 में से 15,978 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।

परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत से अधिक पहुंचा

राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, पुन: परीक्षा के परिणाम के बाद दोनों कक्षाओं का कुल परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। इससे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी और अभिभावक परीक्षा पोर्टल पर विद्यालयवार और विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकते हैं।

संबंधित सामग्री

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी गति के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य में जुलाई में कम बारिश हुई, जिससे गर्मी बढ़ गई है।


मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

राज्य

मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा, राजनीतिक चर्चाएं तेज।

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

राज्य

खजुराहो एयरपोर्ट बना देश का नंबर-1, ग्राहक संतुष्टि सर्वे में हासिल किया पहला स्थान; भोपाल तीसरे नंबर पर

मध्य प्रदेश के खजुराहो और राजा भोज हवाई अड्डों ने एएआई के ग्राहक संतुष्टि सूचकांक में क्रमशः पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

राज्य

अगली कैबिनेट बैठक 18 को जगदीशपुर में, सीएम डॉ. मोहन ने बताया क्या होगा एजेंडा

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक भोपाल में होगी, मुख्य चर्चा यूसीसी विधेयक पर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

राज्य

'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार

मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल में जन-जागरूकता कार्यक्रम 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' की शुरुआत की, जिसमें नशा मुक्ति के दिशा में कठोर कदम उठाने की बात कही गई।