निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव अपडेट

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महेश केवट का राज्यसभा नामांकन पत्र जमा कराया, जो भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण को दर्शाता है।

निषाद राज की परंपरा के तहत केवट को मिल रहा भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम डॉ यादव

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए 8 जून का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट का नामांकन पत्र जमा कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जीत के लिए हम संकल्पित हैं। केवट के नाम का चयन भारतीय जनता पार्टी के सब वर्गों के कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

महेश केवट का नामांकन दाखिल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी के रूप में महेश केवट का चयन किया गया है। उन्होंने आज नामांकन फॉर्म जमा कराया है। हम इस संकल्प के साथ चल रहे हैं कि हम तीनों राज्यसभा की सीटों पर निर्वाचित होकर रहेंगे। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि महेश केवट बाल्यकाल से स्वयं सेवक रहे हैं, विद्यार्थी परिषद-युवा मोर्चा में रहे हैं, संघ में कई उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया है। आज भगवान राम का आशीर्वाद एक बार फिर निषाद राज की परंपरा को कायम करते हुए महेश केवट को मिल रहा है। हम सभी वर्गों की समानता के लिए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हैं।

जब-जब जो कहा, तब-तब वो किया

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी पार्टी केवल कहती नहीं है, करके दिखाती है। मुझे इस बात का आनंद है कि जिस वर्ग का लोकसभा-विधानसभा में कही कोई प्रतिनिधित्व नहीं था, उस वर्ग के प्रतिनिधि को सीधे उच्च सदन में अवसर मिल रहा है। यह निर्णय हमारी पार्टी की सब वर्गों के कल्याण की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

राज्य

CM डॉ. यादव ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय, बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने थांदला में जनजातीय परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया, परंपराओं को निकट से जाना और स्नेहपूर्वक बातचीत की।

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

राज्य

रीवा में आदिवासी कांग्रेस नेता की हत्या का मामला गरमाया, कांग्रेस ने CM से की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्य प्रदेश के रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की हत्या के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हुईं। नेता प्रतिपक्ष और पुलिस DGP से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

राज्य

सीएम डॉ. यादव का 'जन-विश्वास' दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा में जन-विश्वास दौरे पर समाधान कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे शिकायतों का निराकरण करेंगे।

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

राज्य

चीता प्रोजेक्ट डायरेक्टर को राज्य सूचना आयोग का नोटिस, RTI में जानकारी नहीं देने पर मांगा जवाब

मध्य प्रदेश के चीता प्रोजेक्ट में सूचनाएं न देने पर राज्य सूचना आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं। डायरेक्टर उत्तम शर्मा को जवाबदेही के लिए तलब किया गया।

MP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : बीटेक-एमबीए समेत तकनीकी कोर्स में एडमिशन रद्द करने पर नहीं मिलेगी फीस वापस

राज्य

MP के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी : बीटेक-एमबीए समेत तकनीकी कोर्स में एडमिशन रद्द करने पर नहीं मिलेगी फीस वापस

मध्य प्रदेश में तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्रों को कॉलेज बदलने पर या प्रवेश निरस्त करने पर फीस वापसी नहीं मिलेगी।