मध्य प्रदेश में पुलिस की सक्रियता

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में पुलिस की सक्रियता

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस बैठक में पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कानून व्यवस्था की समीक्षा की और हर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। 

गृह विभाग के ढाई सालों के कार्यों की समीक्षा 

बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया। मुख्यमंत्री ने कहा की पुलिस मुख्यालय में IG कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें गृह विभाग के पिछले ढाई वर्षों के कार्यों की समीक्षा हुई। CM ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ विकास कार्यों को भी गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ। भोजशाला मामले में न्यायालय के निर्णय के पालन में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

पुलिस की सराहना

CM डॉ यादव ने कहा कि साइबर अपराध नई चुनौती, इससे निपटने के लिए विशेष प्रयास जारी है। 8 साल बाद मध्य प्रदेश में SI भर्ती की गई। पुलिस विभाग के स्वीकृत रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। गृह विभाग के कार्यों से संतोष, सुशासन को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही ATS कार्रवाई पर सीएम का बयान सामने आया। मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इसको लेकर CM ने कहा जिहादी मानसिकता और आतंकवादी नेटवर्क खत्म करने का काम किया है। मध्य प्रदेश पुलिस ने तत्परता पूर्वक बड़ा आतंकी बनकर पाकिस्तान से भारत संकट में खड़ा करे।  इसे आतंकवादियों को दबोच कर उस पूरे नेटवर्क खत्म करने काम किया। 

कांग्रेस पर निशाना

CM ने कहा मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बिल में सपोले घुसेंगे तो उनको पकड़ने के लिए पुलिस सक्षम है। CM ने पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई की सराहना की। इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा। CM डॉ यादव ने कहा कि हार के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर आरोप लगा रही है। कांग्रेस को अपनी गलतियों का आत्ममंथन करना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को आधुनिक खेती और फसल विविधीकरण अपनाने की सलाह दी, ग्वालियर को कृषि में अग्रणी बनाने का लक्ष्य रखा।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

मध्यप्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिसमें बड़े निवेश और नई योजनाएं शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026