मध्यप्रदेश में नया पावर ट्रांसफार्मर यूनिट

ग्लोबल मार्केट जाएंगे सीहोर में बने ट्रांसफार्मर, सीएम डॉ. यादव 4 सितंबर को रोल-आउट करेंगे नई यूनिट का पहला प्रोडक्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में भारत की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफार्मर यूनिट का शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी।

By : सोनिया रायकवार
ग्लोबल मार्केट जाएंगे सीहोर में बने ट्रांसफार्मर, सीएम डॉ. यादव 4 सितंबर को रोल-आउट करेंगे नई यूनिट का पहला प्रोडक्ट

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी (क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स) पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की नई पावर ट्रांसफार्मर विनिर्माण इकाई के प्रथम ट्रांसफार्मर के रोल-आउट का शुभारंभ करेंगे। बता दे करीब 50 एकड़ में स्थापित यह इकाई एक ही स्थान पर स्थित भारत की सबसे बड़ी पावर ट्रांसफार्मर विनिर्माण सुविधा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अगस्त 2025 में इस संयंत्र का भूमि-पूजन किया था और अब करीब 13 से 14 महीने में यहां उत्पादन प्रारंभ हो गया है।

220 केवी से लेकर 1200 केवी के ट्रांसफार्मर 

सीहोर में स्थापित यह आधुनिक इकाई देश में बढ़ती विद्युत जरूरतों को देखते हुए उच्च क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यहां 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के पावर ट्रांसफार्मर बनाए जाएंगे। इकाई की उत्पादन क्षमता हर माह 35 पॉवर ट्रांसफार्मर तैयार करने की होगी। इतनी बड़ी क्षमता वाली सुविधा एक ही स्थान पर स्थापित होने से देश में उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरणों के निर्माण को मजबूती मिलेगी।

औद्योगिक निवेश तेजी से धरातल पर 

बता दे सीहोर में तैयार होने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर देश के विभिन्न हिस्सों के साथ वैश्विक बाजारों तक भी पहुंचेंगे। इकाई में तैयार होने वाले ट्रांसफार्मर विद्युत क्षेत्र के साथ डेटा सेंटर, रेलवे, नवकरणीय ऊर्जा, तेल एवं गैस तथा ट्रांसमिशन अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं में उपयोग किए जाएंगे। मध्यप्रदेश में बड़े औद्योगिक निवेश को तेजी से धरातल पर उतारने की दिशा में यह परियोजना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निवेश प्रस्तावों को वास्तविक उद्योगों में बदलने और उनसे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। सीजी की इस इकाई से सीहोर में 2000 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

पावर ट्रांसफार्मर निर्माण क्षमता होगी पूरी

कंपनी ट्रांसफार्मर, स्विचगियर, इंडक्शन मोटर्स, ड्राइव्स, ट्रैक्शन मोटर्स और अन्य विद्युत उपकरणों का निर्माण करती है। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड विद्युत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करीब नौ दशकों से कार्य कर रही है। नई इकाई कंपनी की पावर ट्रांसफार्मर निर्माण क्षमता को बड़े स्तर पर विस्तार देगी। सीहोर में बनने वाले बड़े और उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से जहां देश की विद्युत जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, वहीं इनके निर्यात से सीहोर और मध्यप्रदेश की औद्योगिक पहचान को भी नई दिशा मिलेगी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ इस इकाई से जुड़े अन्य कारोबारों के लिए भी अवसर बढ़ेंगे।

महत्वपूर्ण बातें

- क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड करेगी प्रोडक्शन
- 50 एकड़ की जमीन पर स्थित है कंपनी की यूनिट
- 220 केवी से लेकर 1200 केवी श्रेणी के बनेंगे पावर ट्रांसफार्मर

संबंधित सामग्री

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का होगा निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

मध्यप्रदेश में नई बस सेवा की शुरुआत, 14981 बसों के संचालन के लक्ष्य के साथ, यात्रियों की सुविधा और बेहतर प्रबंधन पर जोर।

अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश में दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण लैब और अन्य सौगातों का उद्घाटन करेंगे।

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल को विकसित और हरित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा मास्टर प्लान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के 2047 मास्टर प्लान का ड्राफ्ट जारी किया, जो शहर को हरित और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रम भी कालिदास समारोह का हिस्सा बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास समारोह की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें शास्त्रीय संगीत, नाट्य एवं अन्य कला रूपों का समावेश है।

एमपी में गधे को बना दिया नर्स, फर्जी कागजों पर जारी हुआ सर्टिफिकेट, ऑनलाइन सिस्टम की खुली पोल

एमपी में गधे को बना दिया नर्स, फर्जी कागजों पर जारी हुआ सर्टिफिकेट, ऑनलाइन सिस्टम की खुली पोल

मध्य प्रदेश में एक गधे की तस्वीर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नर्स का रजिस्ट्रेशन किया गया, सिस्टम की खामियां उजागर हुईं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर