सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक...

नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण

सीएम डॉ. मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग, कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नई अस्पताल बिल्डिंग का लोकार्पण किया, जिसमें 300 बिस्तर हैं और 83 करोड़ रुपये की लागत आई है।

सीएम डॉ मोहन ने इंदौर को दी 300 बेड वाली नई बिल्डिंग कहा- सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा अस्पताल

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 जुलाई को इंदौर में जिला चिकित्सालय की नई 300 बिस्तरों वाली बिल्डिंग का लोकार्पण किया। यह बिल्डिंग 83 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसमें 4 फ्लोर हैं। इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने चंदन नगर से एयरपोर्ट तक सड़क बनाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज बदलते दौर का भारत हर क्षेत्र में अलग पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल का संक्षिप्त कार्यकाल पूरा किया है। जैसे बीमारी बिना कड़वी दवा के ठीक नहीं होती, वैसे ही उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए कड़े फैसले किए। अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए जीएसटी लागू करना बहुत कठिन निर्णय था। वे दूरदृष्टि से दूरगामी फैसले लेते हैं। आज भारत की अर्थव्यवस्था जिस ऊंचाई पर पहुंची वह प्रधानमंत्री मोदी की वजह से ही पहुंची है। 

हम सबके सुखी-सबके निरोगी रहने की कामना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की अनुमति के बिना मेडिकल कॉलेज नहीं खुलते थे। साल 1956 में मध्यप्रदेश बनने के बाद से साल 2002-03 तक केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। उसमें भी यूजी की सीट केवल 500। मुझे इस बात की प्रसन्नता है राज्य में 5500 यूजी की सीटें हो गई हैं। आज हमारे पास 33 कॉलेज हैं। ढाई साल के अंदर प्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज होंगे। यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि केवल सड़क-नाली बनाने से बात नहीं बनने वाली। सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ने के लिए योजना बनाकर चलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जो अपने राज्य के बच्चों को नीट एग्जाम क्लीयर करने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज के अलावा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ा रही है, चाहे उसकी फीस एक करोड़ ही क्यों न हो। सरकार डॉक्टर बनने तक उसे लोन मुहैया करा रही है। आज 83 करोड़ से अस्पताल की बिल्डिंग बनी है। यह अस्पताल सेवा और सुशासन का एक नया मंदिर बनेगा। हमारे ध्येय वाक्य है सर्वे भवन्तु सुखिनः, हम सबके सुखी-सबके निरोगी रहने की कामना करते हैं। 

सर्वसम्मति से लागू होगा यूसीसी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब वर्गों के कल्याण की बात करते हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अब से 8 दिन बाद हमारी विधानसभा में भी एक देश-एक निशान-एक विधान-एक प्रधान की तरह समान नागरिक संहिता (UCC) का प्रस्ताव रखा जाएगा। यह भाव जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भाव था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारा 370 हटाकर अखंड भारत के सपने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के पूर्व आम जनता से संवाद कर विशेष समिति के गठन के पश्चात 10 लाख से ज्यादा सुझाव सभी 55 जिलों से प्राप्त किए गए। सभी राजनीतिक दलों , धर्मों और समुदायों से सुझाव प्राप्त किए गए। सर्वसम्मति से यह व्यवस्था लागू होगी। विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कर यूसीसी लागू करने का अहम काम भी जल्द होने जा रहा है। सभी नागरिकों के लिए समान नियमों और कानून के पालन की व्यवस्था को मान्य करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कृषक कल्याण वर्ष में किसानों के हित में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। युवाओं के हित में हाल ही में टेक ग्रोथ सत्र आयोजित की गई।

संबंधित सामग्री

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

राज्य

जगदीश्वर मंदिर में सीएम डॉ. मोहन ने की पूजा, कहा- भगवान जगन्नाथ का उज्जैन से प्राचीन संबंध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान जगदीश मंदिर का दर्शन किया और विकास कार्यों की प्रशंसा की।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे जाम: MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर 5 हजार किसान सड़कों पर, प्रशासन अलर्ट

राज्य

इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे जाम: MSP पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर 5 हजार किसान सड़कों पर, प्रशासन अलर्ट

हरदा जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की 100% MSP खरीद की मांग को लेकर किसानों ने इंदौर-नागपुर हाईवे पर चक्काजाम किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

राज्य

एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, 7% कम बारिश; अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार नहीं

मध्य प्रदेश में मानसून की धीमी गति के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। राज्य में जुलाई में कम बारिश हुई, जिससे गर्मी बढ़ गई है।


मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

राज्य

मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा, राजनीतिक चर्चाएं तेज।