मध्य प्रदेश में नाबालिग प्रेमिका की हत्या, शव राजस्थान में दफनाया

मध्य प्रदेश नाबालिग हत्याकांड

मध्य प्रदेश में नाबालिग प्रेमिका की हत्या, शव राजस्थान में दफनाया

मध्य प्रदेश के युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को राजस्थान के दौसा में दफनाया। हत्या की वजह उसकी अन्य जगह शादी तय होना था।

मध्य प्रदेश में नाबालिग प्रेमिका की हत्या शव राजस्थान में दफनाया

मध्य प्रदेश में नाबालिग प्रेमिका की हत्या, शव राजस्थान में दफनाया! |

MP Minor Murder Case: मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय युवक ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर उसका शव राजस्थान के दौसा जिले में दफना दिया। पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 30 जून मंगलवार को पुलिस ने खाली प्लॉट से शव निकाला, जो पूरी तरह कंकाल में बदल चुका था।

क्यों किया हत्या?

आरोपी की शादी कहीं और तय हो चुकी थी। नाबालिग लड़की उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर युवक ने उसे मारने की योजना बनाई। वह दौसा में काम करता था, इसलिए उसने यही जगह चुनी।

क्रूर घटना का विवरण

युवक नाबालिग को ट्रेन से दौसा ले आया। रेलवे ट्रैक के पास एक खाली प्लॉट में उसकी हत्या कर दी और शव को कट्टे में भरकर करीब 4 फीट गहरी खाई में दफना दिया। इसके बाद वह वापस मध्य प्रदेश लौट गया और जहां शादी तय थी उससे शादी भी कर ली।

पुलिस की छानबीन और गिरफ्तारी

मार्च महीने में नाबालिग के परिवार ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को आरोपी पर शक था। पुलिस लगातार युवक पर नजर रखे हुए थी। सोमवार को सबूतों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने पूरा राज उगल दिया। मंगलवार को मध्य प्रदेश पुलिस की टीम आरोपी के साथ दौसा पहुंची। खाली प्लॉट में खुदाई करवाई गई। 4 फीट गहराई पर सफेद कट्टे में शव मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था, इसलिए DNA जांच कराई जाएगी।

आरोपी का बयान

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि- 'मार्च में उसकी सगाई हो गई थी। नाबालिग लगातार शादी का दबाव बना रही थी। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। हत्या के बाद वह शादी के दिन गांव लौटा।पुलिस अब आगे की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।'

संबंधित सामग्री

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन कुलीन लालभाई से मुलाकात की, मध्यप्रदेश में नए रोजगार के अवसरों के साथ इकाइयों की स्थापना पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा आदेश: MP में एनालॉग पनीर पर लगाया बैन

मध्य प्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया। इस कदम से प्राकृतिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने की उम्मीद है।

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

राज्य

अरविंद ग्रुप के ऑनर से मिले सीएम डॉ. मोहन, बोले- रोजगार की दृष्टि से इनका निवेश अहम

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने अरविंद ग्रुप से मुलाकात की। इस दौरान गुजरात और मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश पर चर्चा हुई।

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

राज्य

शादी से इनकार पर प्रेमिका की ह*त्या: घर बुलाकर चाकू से किए 17 वार, शव के पास बैठा रहा आरोपी

बुलंदशहर में एक महिला की चाकू से हत्या का मामला सामने आया, आरोपी ने प्रेमिका पर 17 बार चाकू से हमला किया।

सीएम डॉ. मोहन ने एमपी में बैन किया एनालॉग पनीर, कहा- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहित

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने एमपी में बैन किया एनालॉग पनीर, कहा- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहित

मध्यप्रदेश सरकार ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगा दिया है और प्राकृतिक पनीर उत्पादन को बढ़ावा देने की योजना बनाई है।