भ्रूण लेकर जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा एक पिता, कारोबारी पर लगाया हमला करने का आरोप

madhya-pradesh-high-court-viral-news

भ्रूण लेकर जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा एक पिता, कारोबारी पर लगाया हमला करने का आरोप

भ्रूण लेकर जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा एक पिता कारोबारी पर लगाया हमला करने का आरोप

Madhya Pradesh High Court: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर स्थित प्रिंसिपल बेंच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। रीवा निवासी दयाशंकर पांडे अपने अजन्मे बच्चे का भ्रूण लेकर अदालत पहुंच गए। उनका आरोप है कि कंपनी ने करीब 200 करोड़ रुपये की कैपिटल फर्जी तरीके से दिखाई है और इस फर्जीवाड़े में बड़े स्तर पर दस्तावेजों में हेरफेर किया गया।

[caption id="attachment_139930" align="alignnone" width="1189"]भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा एक पिता भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंचा एक पिता[/caption]

वहीं दयाशंकर का कहना है कि जब उन्होंने इस कथित फर्जीवाड़े की शिकायत की तो इसके बाद से ही उन पर और उनके परिवार पर लगातार हमले होने लगे।

अजन्मे बच्चे की मौत हो गई

दयाशंकर ने आरोप लगाया है कि 1 मार्च 2026 को हुए एक सड़क हादसे में उनकी गर्भवती पत्नी को गंभीर चोट लगी और डॉक्टरों को गर्भपात करना पड़ा, जिससे उनके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। दयाशंकर का कहना है कि अदालत में सबूत मांगे जाते हैं, इसलिए वह मजबूरी में अपने अजन्मे बच्चे का भ्रूण लेकर हाईकोर्ट पहुंच गए ताकि अपने साथ हुई घटनाओं को दिखा सकें।

Madhya Pradesh High Court: लगातार हमलों का लगाया आरोप

दयाशंकर पांडे का आरोप है कि उनके परिवार पर पहली बड़ी घटना 19 अप्रैल 2024 को हुई थी। उस समय वह रीवा से लोकसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे थे। उनके प्रचार में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में की, लेकिन उनका आरोप है कि आरोपी आज तक नहीं पकड़े गए।

मार्च 2026 में सड़क हादसा

Madhya Pradesh High Court: दयाशंकर के अनुसार 6 नवंबर 2025 को उनके साथ एक और संदिग्ध हादसा हुआ, जब एक नई मारुति कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनका दावा है कि यह सामान्य दुर्घटना नहीं थी और इसके पीछे साजिश हो सकती है। इस हादसे में उनकी गर्भवती पत्नी के पेट में गंभीर चोट लगी और बाद में डॉक्टरों को गर्भपात करना पड़ा। इसी घटना में उनके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।