हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का निर्णय

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. यादव गदगद, कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार की भोजशाला को मां वाग्देवी का मंदिर मानते हुए ASI को इसका संरक्षण सौंपा है। हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार मिला, मुस्लिम पक्ष को वैकल्पिक स्थल का विकल्प दिया गया।

हाई कोर्ट के फैसले से सीएम डॉ यादव गदगद कहा- यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान 

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला को मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने मां वाग्देवी का मंदिर माना है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को भारतीय संस्कृति-आस्था के सम्मान का पल बताया है। उनका मानना है कि हमारी संस्कृति ने हमेशा सबको समरसता और भाईचारे की नजर से ही देखा है। हम न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हैं। हमारी सरकार सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाएगी। 

हाई कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा धार की ऐतिहासिक भोजशाला को संरक्षित स्मारक एवं मां वाग्देवी की आराधना स्थली मानते हुए दिया गया निर्णय हमारी सांस्कृतिक विरासत, आस्था और इतिहास के सम्मान का महत्वपूर्ण क्षण है। एएसआई के संरक्षण एवं प्रबंधन में भोजशाला की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना का अधिकार सुनिश्चित होगा। मां वाग्देवी की प्रतिमा को ब्रिटेन से भारत वापस लाने के संबंध में केंद्र सरकार को विचार करने का निर्देश स्वागतयोग्य है। इस दिशा में राज्य सरकार भी आवश्यक प्रयास करेगी।

सामाजिक सद्भाव को बनाएंगे और अधिक सशक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति सदैव ‘सर्वधर्म समभाव’, सामाजिक समरसता और भाईचारे की वाहक रही है। हम न्यायालय के निर्णय का पूर्ण सम्मान करते हैं और प्रदेश में सौहार्द, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक सद्भाव को और अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। न्यायालय का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। राज्य सरकार इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

हाई कोर्ट का फैसला एक नजर में

गौरतलब है कि हाई कोर्ट ने कहा है कि भोजशाला एक संरक्षित स्मारक है। भोजशाला वाग्देवी का मंदिर है। यहां हिंदुओं को पूजा-अर्चना का अधिकार दिया गया है। जबकि, मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा करने का अधिकार निरस्त कर दिया गया है। अब भोपाल शाला का प्रबंधन और नियंत्रण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) करेगा। इतना ही नहीं, हाई कोर्ट ने भारत सरकार को लंदन के संग्रहालय से मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने संबंधी प्रस्तुतिकरण पर विचार करने के निर्देश भी दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय अन्य उपयुक्त भूमि आवंटन के लिए सरकार के समक्ष प्रस्तुतिकरण दे सकता है।

संबंधित सामग्री

जबलपुर में हवलदार का VIDEO वायरल, महिला को समझाते दिखे पुलिस कार्रवाई के तौर-तरीके

राज्य

जबलपुर में हवलदार का VIDEO वायरल, महिला को समझाते दिखे पुलिस कार्रवाई के तौर-तरीके

जबलपुर के अधारताल थाने में एक हवलदार का वीडियो वायरल होने के बाद, जिसमें वह एक महिला को पुलिस कार्रवाई के दौरान क्या कहना है इसकी तैयारी कराते दिखाई दे रहे हैं।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल,  लोग मानते हैं जावंत

राज्य

अनूपपुर: आरती की घंटियां सुन मंदिर पहुंच जाते हैं भालू, प्रसाद लेकर लौट जाते हैं जंगल, लोग मानते हैं जावंत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालू मंदिर में प्रसाद ग्रहण करने आते हैं। यह अनोखी घटना 2013 से जारी है, जिसमें भालू बिना किसी उपद्रव के प्रसाद लेकर वापस जंगल जाते हैं।

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

राज्य

मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 52 गांवों के आदिवासियों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकाला पैदल मार्च

धमतरी के आदिवासी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें 52 गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।

महाकाल की भस्म आरती के नियम बदले, अब 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

राज्य

महाकाल की भस्म आरती के नियम बदले, अब 3 महीने में सिर्फ एक बार मिलेगी अनुमति

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए अब एक मोबाइल नंबर से तीन महीने में केवल एक बार ही अनुमति मिलेगी।