मध्य प्रदेश में बाढ़ का कहर

मूसलाधार बारिश से मध्यप्रदेश बेहाल, शिप्रा उफान पर—पुलिया पार करते कई लोग हादसे का शिकार

उज्जैन, देवास और इंदौर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, शिप्रा नदी उफान पर, कई मंदिर जलमग्न। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के लिए कदम उठाए।

मूसलाधार बारिश से मध्यप्रदेश बेहाल, शिप्रा उफान पर—पुलिया पार करते कई लोग हादसे का शिकार

उज्जैन, देवास और इंदौर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे ज्यादा असर उज्जैन में देखने को मिल रहा है, जहां शिप्रा नदी उफान पर है और रामघाट के कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण घाटों पर बने छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकनी पड़ी है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस और होमगार्ड जवानों को तैनात कर दिया है, जो लोगों को नदी किनारे जाने से रोक रहे हैं।

खतरे को देखते हुए रुकने की सलाह दी

बड़नगर तहसील के गावड़ी लोधा गांव में बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम पंचायत के सहायक सचिव सूर्य प्रताप सिंह सोनगरा बाइक से उफनती पुरानी पुलिया पार करने लगे, जबकि उनके साथी ने खतरे को देखते हुए रुकने की सलाह दी थी। तेज बहाव में वह बाइक समेत बह गए। घटना के कई घंटे बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बारिश के चलते स्थिति पर नजर रखी जा रही

इसी तरह जगोटी-खेड़ा खजुरिया मार्ग पर भी एक युवक केशु आंजना बाइक समेत उफनती रपट पार करते समय बह गया, हालांकि उसने तैरकर झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचा ली। उसकी बाइक बह गई।

उधर उज्जैन के 52 कुंड क्षेत्र में भी तेज बहाव देखने को मिला, जिससे हालात और गंभीर हो गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी स्थिति में उफनते नदी-नालों, पुलिया और रपटों को पार करने का जोखिम न लें। वर्तमान में शिप्रा का जलस्तर सामान्य से ऊपर है, लेकिन लगातार बारिश के चलते स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

उज्जैन में RSS के वरिष्ठ प्रचारक विनोद कुमार का निधन, CM डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि और पार्थिव देह को दिया कंधा

वरिष्ठ RSS प्रचारक विनोद कुमार का उज्जैन में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

 स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद इंटर्न का आंदोलन तेज, 24 घंटे की भूख हड़ताल के साथ किया सद्बुद्धि यज्ञ

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद इंटर्न का आंदोलन तेज, 24 घंटे की भूख हड़ताल के साथ किया सद्बुद्धि यज्ञ

उज्जैन के धन्वंतरि आयुर्वेद कॉलेज के 300 इंटर्न विद्यार्थियों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया, जिसमें भूख हड़ताल और सद्बुद्धि यज्ञ शामिल थे।

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती की बाढ़ का तांडव: बीकेटी पहुंचे CM योगी, बांटी राहत सामग्री

लखनऊ में गोमती नदी के जलस्तर में वृद्धि से कई क्षेत्रों में बाढ़। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत सामग्री वितरित की।

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

इंदौर में RE-2 का रास्ता साफ, 300 से ज्यादा मकानों पर कार्रवाई शुरू, 3 साल से अटकी कनेक्टिविटी का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में RE-2 यानी रिंग रोड एक्सटेंशन-2 को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर