मध्यप्रदेश-दुबई व्यापार चर्चा

सीएम डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के बीच हुई अहम बैठक, एमपी में लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार पर चर्चा

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने डीपी वर्ल्ड के CEO संग दुबई में लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर व्यापक चर्चाएं कीं।

By : दिव्या मिस्त्री
सीएम डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के बीच हुई अहम बैठक, एमपी में लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार पर चर्चा

भोपाल/दुबई, 8 सितम्बर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित 'एआईएम कांग्रेस-2026' (Annual Investment Meeting) के तीसरे दिन 8 सितंबर को डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रिजवान सूमार के साथ चर्चा की। दोनों के बीच लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। डीपी वर्ल्ड मध्यप्रदेश में पहले से ही संचालित है। इसलिए इसका ज्यादा विस्तार कर और फायदा लिया जा सकता है। इस बैठक में दोनों के बीच मध्यप्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम डॉ. यादव ने सूमार को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट (GIS)-2027 का भी निमंत्रण दिया। 

आईसीडी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीपी वर्ल्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार की बीच हुए बैठक में तय किया गया कि पोवारखेड़ा लॉजिस्टिक्स कंपोजिट हब को अंतरदेशीय लॉजिस्टिक्स के प्रमुख प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित किया जाए। इसका संचालन और विस्तार किया जाए। प्रमुख औद्योगिक और कृषि क्लस्टरों को सेवा देने वाली मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और कोल्ड-चेन सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। बैठक में यह चर्चा भी हुई कि मध्यप्रदेश के निर्यातकों को प्रमुख पोर्ट और वैश्विक व्यापार गलियारों से सीधा जोड़ना चाहिए। कुशल रेल-आधारित माल ढुलाई के माध्यम से लॉजिस्टिक्स लागत और ट्रांसपोर्ट का समय कम करते हुए किसानों, एफपीओ, एमएसएमई और उद्योगों के लिए कार्गो समेकन, मूल्य संवर्धन और निर्यात सहायता प्रदान की जाए। बैठक में मध्यप्रदेश में आईसीडी व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई।

भारत सहित 80 देशों में फैला व्यापार

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार ने बताया कि डीपी वर्ल्ड कंपनी एंड-टू-एंड सप्लाई चेन और व्यापार समाधानों की एकीकृत वैश्विक प्रदाता है। यह दुबई सरकार की 100% स्वामित्वता वाली कंपनी है। यह कंपनी पोर्ट, टर्मिनल, कॉन्ट्रैक्ट लॉजिस्टिक्स, फ्रेट फॉरवर्डिंग, समुद्री सेवाएं और आर्थिक क्षेत्र संचालित करती है। कंपनी का टर्नओवर करीब 2 लाख 12,300 करोड़ है। कंपनी भारत सहित 80 देशों में काम कर रही है।

बेहतर हुआ ट्रांसपोर्टेशन

बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूमार को बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश में नई उद्योग नीतियां लागू की हैं। इसका निवेशकों को बड़ा फायदा मिल सकता है। मध्यप्रदेश की कनेक्टिवटी देश के हर कोने और पोर्ट से है। प्रदेश में नए एयरपोर्ट बनने से ट्रांसपोर्टेशन और बेहतर हो गया है।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर