मध्य प्रदेश CM ने अधिकारियों को निलंबित किया

सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान 7 अधिकारियों को निलंबित किया, जिसमें डिप्टी कलेक्टर और पटवारियों शामिल हैं।

By : रोहन उमक
सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले  1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

सीएम डॉ. यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही बरतने वाले 1 तहसीलदार,2 पटवारी सहित 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बड़वानी में जन विश्वास अभियान के दौरान लापरवाही पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। CM हेल्पलाइन की शिकायतों और लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही मिलने पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही 7 अफसर-कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। इनमें एक डिप्टी कलेक्टर, जो पूर्व में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, दो पटवारी, दो मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), एक सहायक यंत्री और एक तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर मप्र सीएम डॉ यादव

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जनता से जुड़े कामों में देरी और लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक एसके सिन्हा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

तय समय सीमा में शिकायतों का हो समाधान

कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों की शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि CM हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को लंबित रखने या उनके समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।

उद्यम संवाद करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव

पीएम किसान सम्मान निधि में देरी पर कार्रवाई

राजपुर तहसील में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पंजीयन और भुगतान में देरी से जुड़ी शिकायत की समीक्षा की गई। शिकायत लंबित पाए जाने पर संबंधित अधिकारी आशा परमार और दोनों पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

राजपुर नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से जुड़ी शिकायतों के निराकरण में लापरवाही भी सामने आई। मामले की समीक्षा के बाद दोनों मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और एक सहायक यंत्री के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जायजा लेते हुए सीएम डॉ यादव

संबल योजना की सहायता राशि में देरी

पानसेमल क्षेत्र में संबल योजना के तहत अंत्येष्टि और अनुग्रह सहायता राशि समय पर नहीं मिलने की शिकायत भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंची। जांच में भुगतान में देरी की पुष्टि होने पर तत्कालीन CEO सौरभ सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मंदिर में दर्शन, स्कूल में बच्चों से संवाद

मुख्यमंत्री ने बड़वानी दौरे की शुरुआत तलून स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के साथ की। इसके बाद उन्होंने ग्राम बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया। यहां उन्होंने मैथ्स पार्क, आईसीटी लैब, अटल टिंकरिंग लैब और स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की।

संवाद की एक झलक
किसानों और उद्यमियों से भी चर्चा

समाधान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से कपास उत्पादन, किसान उत्पादक संगठन (FPO), दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और ई-टोकन व्यवस्था पर चर्चा की। वहीं उद्यमियों से एग्रो इंडस्ट्रीज, नवीकरणीय ऊर्जा, वेस्ट मैनेजमेंट और स्टार्टअप से जुड़ी संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

MP Travel Mart से चीता प्रोजेक्ट तक, मप्र CM डॉ मोहन यादव ने गिनाईं मध्यप्रदेश की पर्यटन संभावनाएं

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MP Travel Mart के माध्यम से प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें चीता पुनर्स्थापना सहित विभिन्न पहलें शामिल हैं।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर