Madhya Pradesh CM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 28 जून का दौरा कार्यक्रम

madhya-pradesh-cm-2

Madhya Pradesh CM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 28 जून का दौरा कार्यक्रम

madhya pradesh cm मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 28 जून का दौरा कार्यक्रम

Madhya Pradesh CM: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 28 जून को ग्वालियर, पृथ्वीपुर (जिला निवाड़ी), मेहगांव और दंदरौआ धाम (जिला भिण्ड) के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

[caption id="attachment_91248" align="alignnone" width="300"]Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh CM[/caption]

Madhya Pradesh CM: चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे

डॉ. यादव का भोपाल से रवाना होने का समय दोपहर 12:15 बजे तय है। वे सबसे पहले टेकनपुर (विधानसभा डबरा), जिला ग्वालियर के लिए निकलेंगे। दोपहर करीब 1:25 बजे मुख्यमंत्री ग्राम जौरासी, जिला ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां वे निर्माणाधीन अंबेडकर धाम स्थल और वहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

Madhya Pradesh CM: लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:00 बजे ग्राम जौरासी से पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी के लिए रवाना होंगे। पृथ्वीपुर में उनका आगमन दोपहर 2:40 बजे निर्धारित है। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

डॉ. मोहन यादव का अगला पड़ाव दंदरौआ धाम मेहगांव, जिला भिण्ड रहेगा, जहां वे शाम 4:40 बजे पहुंचेंगे। यहां वे किसान एवं रोजगार सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के पोर्टल का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

अपनी व्यस्त दिनचर्या के बाद मुख्यमंत्री का भोपाल आगमन शाम 7:10 बजे प्रस्तावित है।

Madhya Pradesh CM: प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता

डॉ. यादव का यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। अंबेडकर धाम जैसे सामाजिक महत्व के प्रोजेक्ट से लेकर ऊर्जा और रोजगार जैसे विषयों पर होने वाले कार्यक्रम उनकी यात्रा को और भी महत्वपूर्ण बना रहे हैं। विशेषकर देवी अहिल्या नारी शक्ति सम्मेलन महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा

दंदरौआ धाम में किसानों और रोजगार पर केंद्रित सम्मेलन से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर सरकार के फोकस का संदेश भी जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

देश-विदेश

भारत को मिला दूसरा मेडल, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर मेडल

मणिपुर के ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेन्स वेटलिफ्टिंग 60 KG कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई  दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में हुई दुर्घटना पर किया दुःख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में तीन वर्षीय बालक की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया और जांच तथा कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राज्य

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

देश-विदेश

काम के प्रति समर्पण: बच्चों को क्या सिखाया जाना चाहिए

यह लेख बताता है कि कैसे बच्चों को प्रतिष्ठा के बजाय पूरे मन से काम करने की महत्वता सिखानी चाहिए। मुस्कान और तनिष्क की कहानियाँ इस विचार को प्रदर्शित करती हैं।

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

राज्य

भोपाल की जगह अब निशातपुरा में रुकेगी मालवा और सोमनाथ-ज बलपुर एक्सप्रेस, 28 को CM डॉ यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल के निशातपुरा में नया रेलवे स्टेशन खुलने से यात्रियों को मिलेगी सुविधा, मालवा और सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस का ठहराव अब यहीं होगा।