AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगा ‘लंग्स ट्रांसप्लांट’

lung-transplant-will-start-soon-at-aiims-bhopal

AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगा ‘लंग्स ट्रांसप्लांट’

aiims bhopal एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगा ‘लंग्स ट्रांसप्लांट’

मध्य भारत का पहला सरकारी मल्टी-ट्रांसप्लांट सेंटर बनेगा एम्स भोपाल Lung transplant start AIIMS Bhopal: एम्स भोपाल में अब गंभीर फेफड़े संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए नई उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है। यहां लंग्स ट्रांसप्लांट (फेफड़ों का प्रत्यारोपण) शुरू करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चेन्नई में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है और स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (सोटो) का निरीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। अब केवल अंतिम मंजूरी का इंतज़ार है।

अनुमति मिलने के बाद एम्स भोपाल मध्य भारत का पहला सरकारी संस्थान होगा, जहां हार्ट, किडनी, बोन मैरो और लंग्स-चारों बड़े प्रत्यारोपण एक ही स्थान पर किए जा सकेंगे। यह उपलब्धि एम्स को देश के प्रमुख ट्रांसप्लांट केंद्रों की श्रेणी में ले आएगी।

लंग्स प्रत्यारोपण अत्यंत जटिल सर्जरी

लंग्स प्रत्यारोपण अत्यंत जटिल सर्जरी मानी जाती है, जिसे अनुभवी कार्डियक-वैस्कुलर सर्जन ही करते हैं। इसके लिए एम्स में अत्याधुनिक ईसीएमओ मशीन, हार्ट-लंग मशीन और आईएबीपी सिस्टम की व्यवस्था की गई है, जो ऑपरेशन के दौरान मरीज के हार्ट और लंग्स को सपोर्ट प्रदान करेंगे।

Lung transplant start AIIMS Bhopal जानकारी के अनुसार,

निजी अस्पतालों में लंग्स ट्रांसप्लांट की लागत 25 से 35 लाख रुपये तक होती है, जबकि एम्स में यह उपचार किफायती दरों पर उपलब्ध होगा, जिससे सामान्य मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही एम्स भोपाल में पीडियाट्रिक किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। चार बच्चों का चयन कर उनकी प्रारंभिक जांच की जा चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मंजूरी मिलते ही भोपाल में उन्नत अंग प्रत्यारोपण सेवाओं का नया अध्याय शुरू होगा।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

संबंधित सामग्री

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

राज्य

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

देश-विदेश

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हंगामा, छात्रों पर कार्रवाई पर शाह के बयान की मांग

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित हो गई। विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गृह मंत्री से बयान की मांग की।

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

लाइफ स्टाइल

कील-मुंहासों से हैं परेशान? दिन में दो बार लगाएं नीम का पानी, कांच की तरह चमकेगा चेहरा

गर्मी में बढ़ते स्किन प्रॉब्लेम्स के लिए नीम के पानी से ट्रीटमेंट बेहद फायदेमंद है, जो एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है.

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

राज्य

उत्तराखंड में पति-बच्चे गए थे बाहर, पत्नी ने घर में लगाई फांसी, खुले थे दरवाजे-खिड़कियां

उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला ने अपने परिवार के बाजार जाने के दौरान खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच शुरू की है।

पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट: CM मान और राज्यपाल कटारिया को धमकी,लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट का अलर्ट

राज्य

पंजाब में आतंकी साजिश का अलर्ट: CM मान और राज्यपाल कटारिया को धमकी,लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट का अलर्ट

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। खुफिया और साइबर सेल जांच में जुटी।