बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

बड़ा हादसा टला

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगी, बड़ा हादसा टला। लोको पायलट की सतर्कता से यात्री सुरक्षित।

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी मची अफरा-तफरी

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी |

UP के बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर सोमवार सुबह चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। कासगंज से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55328 के इंजन की वायरिंग में आग लग गई। धुआं और लपटें उठती देख लोको पायलट सर्वेश सिंह ने मालगांव रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी और कंट्रोल को जानकारी दी।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

सूचना मिलते ही बिनावर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेलवे कर्मचारियों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ने पर दमकल को बुलाना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गाड़ी प्रबंधक पीयूष कुमार वर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। ट्रेन को आगे ले जाने के लिए दूसरा इंजन मंगाया गया।

रेलमार्ग 2 घंटे तक रहा बाधित

घटना के बाद बरेली-कासगंज रेलमार्ग दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहा। इसके चलते इस रूट की अन्य ट्रेनों को बदायूं, कछला ब्रिज, घटपुरी और कासगंज स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेल संचालन ठप होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजन से आग देख ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। हालांकि लोको पायलट की सतर्कता और समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वैकल्पिक इंजन पहुंचने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए हैं। यह प्रदेश की हवाई सेवाओं के विकास को बढ़ावा देगा।

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

राज्य

अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों के लिए सहायक आय की व्यवस्था करना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसान कल्याण और विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

खेल

कॉमनवेल्थ चैंपियंस से PM मोदी की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिला हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्टों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। भारत ने कुल 39 मेडल जीते।

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्य

भगत पूर्ण सिंह को मिले भारत रत्न! PM मोदी को राज्यसभा सांसद सीचेवाल का पत्र

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भगत पूर्ण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की।

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

देश-विदेश

बारामती में ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसला, पायलट और कैडेट सुरक्षित

महाराष्ट्र के बारामती में एक ट्रेनर प्लेन ट्रेनिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। पायलट और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं। क्रैश की खबरें खारिज की गईं।