लखनऊ में छात्राओं का प्रदर्शन

लखनऊ में जेन-अल्फा का सड़क पर प्रदर्शन, 8 KM पैदल चलकर हाईवे जाम किया

लखनऊ में जेन-अल्फा छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर जाम लगाया। अधिकारियों ने समस्या सुनने और समाधान का आश्वासन दिया।

By : शिवम् पांडेय
लखनऊ में जेन-अल्फा का सड़क पर प्रदर्शन, 8 KM पैदल चलकर हाईवे जाम किया

लखनऊ में छात्राओं का प्रदर्शन

लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा छात्राएं फिर सड़क पर उतर आईं। सोमवार सुबह करीब 7 बजे बारिश के बीच करीब 250 छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर पहुंचीं और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय से करीब ढाई किलोमीटर पैदल चलकर यहां पहुंची थीं।

लंबा जाम

प्रदर्शन के चलते बाईपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर चार थानों और चौकियों से पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने करीब दो घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं।

DM आवास की ओर

बात नहीं बनी तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की ओर चल पड़ीं। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में आगे बढ़ती छात्राओं के पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़े। मोहान रोड से करीब 8 किलोमीटर दूर बालागंज चौराहे पर एसीपी काकोरी शकील अहमद और एडीसीपी धनंजय ने उन्हें रोककर बातचीत की। अधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर छात्राओं की समस्या बताई।

मिला भरोसा

अधिकारियों ने स्कूल में छात्राओं से सीधे बात करने और समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। इसके बाद छात्राएं वापस लौटने के लिए तैयार हो गईं और उन्हें ई-बसों से स्कूल भेजा गया। भारी बारिश के बीच समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, सचिव एवं निदेशक संजीव सिंह और सरोजनीनगर SDM अभिषेक कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं से उनकी समस्याएं सुनीं। प्रमुख सचिव करीब ढाई घंटे बाद स्कूल से बाहर निकले।

टीचर नहीं

छात्राओं का कहना है कि स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक नहीं हैं। उनका आरोप है कि करीब एक साल से शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बोर्ड परीक्षा की चिंता

छात्राओं ने बताया कि इंटरनेट की उचित व्यवस्था नहीं होने से वे ऑनलाइन क्लास भी नहीं कर पातीं। इसी साल कई छात्राओं की बोर्ड परीक्षाएं हैं, इसलिए शिक्षकों की कमी से उनकी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई होती है। स्कूल का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। छात्राओं ने शिक्षकों की नियुक्ति और पढ़ाई की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

वीडियो कॉल पर पुलिस-CBI अफसर बने ठग, रिटायर्ड ARM से ऐंठे 14 लाख

लखनऊ में एक रिटायर्ड एआरएम को साइबर ठगों ने डराकर 14 लाख रुपए लूट लिए। ठगों ने खुद को पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताया और धमकी दी।

ई-रिक्शा चालक सावधान! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चलेगा बड़ा अभियान

ई-रिक्शा चालक सावधान! हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ में ई-रिक्शा की फिटनेस और पंजीकरण को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद परिवहन विभाग कार्रवाई की तैयारी में है।

भोपाल के गांधी भवन में स्कूल ऑडिट को लेकर विवाद, माइक छीनने की कोशिश का आरोप

भोपाल के गांधी भवन में स्कूल ऑडिट को लेकर विवाद, माइक छीनने की कोशिश का आरोप

भोपाल के गांधी भवन में CJP की बैठक के दौरान कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिससे हंगामा हो गया। छात्रों ने सरकारी स्कूलों के ऑडिट और CJP की गतिविधियों पर सवाल उठाए।

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

‘फ्लाइट में बम है’... लखनऊ से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट को धमकी, मचा हड़कंप

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर अफरातफरी मची। विमान और यात्रियों की जांच के बाद धमकी फर्जी पाई गई।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026