Lucknow Lawyer Suicide

लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

In Lucknow's Aliganj sector, lawyer Shailendra Pratap Singh, aged 40, fatally shot himself with his licensed pistol following a dispute with his wife.

By : हेमा गुप्ता
लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

लखनऊ में वकील खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Lucknow Advocate Suicide: लखनऊ के अलीगंज सेक्टर ई में 7 मई की रात एक वकील ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताब सिंह के रुप में की गई, जिसकी उम्र 40 है। 

पुलिस को दी सूचना

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के मुताबिक इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि-  'रात करीब 10:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को शैलेंद्र की बहन शालिनी सिंह ने सूचना दी कि उनके भाई ने खुद को गोली मार ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शैलेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़े मिले। उनके पास ही पिस्टल पड़ी थी।'

पत्नी से हुआ था विवाद

परिजनों ने बताया कि-  'शैलेंद्र की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। बृहस्पतिवार रात करीब 8:30 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। तो हम लोग कमरे में पहुंचे तो शैलेंद्र मृत अवस्था में पड़ा था।'

बताया जा रहा है कि, शैलेंद्र का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ही वकील ने यह कदम उठाया। हालांकि इस बात की पुलिस ने अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस और फॉरेसिंक टीम कर रही जांच

फॉरेंसिक साइंस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से पिस्टल समेत अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया। 

ACP शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि- 'परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।'

संबंधित सामग्री

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

50 फीट ऊपर झूले की ट्रॉली टूटी, नीचे गिरीं बच्चियां; भाई-बहन समेत 5 घायल

50 फीट ऊपर झूले की ट्रॉली टूटी, नीचे गिरीं बच्चियां; भाई-बहन समेत 5 घायल

लखनऊ के इंदिरा नगर में सावन महोत्सव के दौरान झूले की ट्रॉली टूटने से पांच बच्चे घायल हो गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर है।

लखनऊ में जेन-अल्फा का सड़क पर प्रदर्शन, 8 KM पैदल चलकर हाईवे जाम किया

लखनऊ में जेन-अल्फा का सड़क पर प्रदर्शन, 8 KM पैदल चलकर हाईवे जाम किया

लखनऊ में जेन-अल्फा छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर जाम लगाया। अधिकारियों ने समस्या सुनने और समाधान का आश्वासन दिया।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, CM योगी ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी ने कांग्रेस की आलोचना की, विभाजन को कायरता का प्रमाण बताया।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026