लखनऊ का विकास

लखनऊ में 12 हजार करोड़ की दो बड़ी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, CM योगी बोले- विकास की नई बुलंदियों को छू रहा शहर

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया, जिसमें विकास के लिए नई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
लखनऊ में 12 हजार करोड़ की दो बड़ी आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, CM योगी बोले- विकास की नई बुलंदियों को छू रहा शहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि लखनऊ अब श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का लखनऊ बनकर विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एयरपोर्ट और मेट्रो का विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात लखनऊ विकास प्राधिकरण की दो बड़ी आवासीय योजनाओं के शुभारंभ के दौरान कही।

12 हजार करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ में विकसित होने वाली वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का भूमिपूजन किया। इस दौरान भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत भी हुई। इसके साथ ही 2,166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला अपार्टमेंट का शिलान्यास किया गया।

10 लाख से ज्यादा लोगों को आवास

वरुण विहार को 6,500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। यहां छह लाख से अधिक लोगों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। वहीं नैमिष नगर करीब 4,100 एकड़ में विकसित होगा, जिससे चार लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलने की बात कही गई है।

नियोजित विकास पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियोजित विकास से लोगों को सड़क, बिजली, पानी और जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के लिए नियोजित शहरी विकास जरूरी है। इसी दिशा में लखनऊ में नई आवासीय परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं।

छह जिलों से जुड़ेगा लखनऊ

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत लखनऊ के साथ उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली के क्षेत्रीय विकास पर भी काम होगा। विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक मोबिलिटी, शिक्षा, पर्यटन और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की योजना है।

किसानों को सीधे मिलेगा मुआवजा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि परियोजनाओं में जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजा प्रक्रिया में किसी तरह की दलाली नहीं होने दी जाएगी। एलडीए और किसान के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होगा और मुआवजे की राशि सीधे जमीन मालिक के खाते में भेजी जाएगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वरुण विहार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ से नैमिषारण्य तक फोरलेन कनेक्टिविटी विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ और नैमिषारण्य के बीच आवागमन और आसान होगा।

हर आय वर्ग के लिए आवास

नई आवासीय योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना, अफोर्डेबल हाउसिंग, ग्रुप हाउसिंग और विभिन्न आय वर्गों के लिए भूखंडों की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अलग-अलग परियोजनाओं में एक, दो और तीन बीएचके सहित अन्य आवासीय विकल्प भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी का हब

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ शिक्षा, हेल्थकेयर, आधुनिक तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने टाटा की ऑटोमोबाइल फैक्ट्री, अशोक लीलैंड के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट, किसान पथ, ग्रीन कॉरिडोर और आईटी सिटी जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक ओपी श्रीवास्तव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

बरेली में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे; अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को दी सौगात

बरेली में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे; अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को दी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2,500 से बढ़ाकर 3,500 करने और कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की।

13 Oct 2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

मध्यप्रदेश में अर्बन कॉन्क्लेव-2026 के आयोजन से शहरी विकास, निवेश और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इसमें नए विकास मॉडल्स पर चर्चा होगी।

13 Oct 2026
बरेली में CM योगी बयान, बोले- सुरक्षित यूपी ने बदली प्रदेश की पहचान, बेटियों और व्यापारियों को मिला सुरक्षा का भरोसा

बरेली में CM योगी बयान, बोले- सुरक्षित यूपी ने बदली प्रदेश की पहचान, बेटियों और व्यापारियों को मिला सुरक्षा का भरोसा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में अपने संबोधन में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधारों की सराहना की।

13 Oct 2026
उत्तराखंड के 610 गांवों-बस्तियों तक पहुंचेगी सड़क? CM धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों की मंजूरी

उत्तराखंड के 610 गांवों-बस्तियों तक पहुंचेगी सड़क? CM धामी ने केंद्र से मांगी 315 सड़कों की मंजूरी

उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र से 315 सड़क प्रस्तावों की मंजूरी का अनुरोध किया है।

13 Oct 2026
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह और सागर में नई सड़कों और विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें चार लेन सड़कों का निर्माण और रानी दमयंती संग्रहालय का नवीनीकरण शामिल है।

12 Oct 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर