लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: SIT मौके पर पहुंची, बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, 33 कोचिंग और 3 होलट सील

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई। इमारत अवैध थी और इसे पहले ही गिराने का आदेश था। अग्निकांड के बाद सख्त कार्रवाई की गई है।

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड sit मौके पर पहुंची बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर 33 कोचिंग और 3 होलट सील

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड |

लखनऊ की कोचिंग में आग लगने के मामले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग की जांच की। शवों का 7 घंटे तक पोस्टमॉर्टम चला फिर शव परिजन को सौंप दिए गए। पश्चिम बंगाल की अनामिका (30) का शव देखकर मां बेहोश हो गईं।

बिल्डिंग मालिक से मांगा जवाब

जांच में पता चला है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अवैध बिल्डिंग थी। 2016 में गिराने का आदेश भी था। बाद में आदेश निरस्त कर दिया गया। लखनऊ विकास प्राधिकरण के VC प्रथमेश कुमार ने बताया- बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा। वहीं बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा।

रोते-बिलखते परिजन

कोचिंग-होटलों में छापेमारी 

इमारत रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के मालिक वीरेंद्र शुक्ला की है। पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर वीरेंद्र समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। LDA के 6 अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। 14 अफसरों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इधर, अग्निकांड के बाद राज्य के 20 से ज्यादा शहरों में कोचिंग-होटलों में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब तक 33 कोचिंग और 3 होलट सील कर दी गई। इनमें फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।

दस्तावेजों का अभाव

अधिकारियों ने बताया- सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जरूरी दस्तावेजों के अभाव में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी की जांच आगे भी जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

राज्य

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ओवरहीटिंग से आग लग गई, जिसमें कई प्रेग्नेंट महिलाएं थीं। फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया।

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

भारी मानसूनी बारिश ने भारत के कई राज्यों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन को प्रभावित किया है।

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

राज्य

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग। 6 लोग फंसे, आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौजूद।

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

राज्य

बदायूं में चलती ट्रेन के इंजन में आग लगी, मची अफरा-तफरी

बदायूं में बरेली-कासगंज रेलमार्ग पर चलती पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगी, बड़ा हादसा टला। लोको पायलट की सतर्कता से यात्री सुरक्षित।