Kuldeep Sent Wedding Invitation CM Yogi: क्रिकेटर कुलदीप यादव जल्द करेंगे शादी, ...

kuldeep-sent-wedding-invitation-to-cm-yogi

Kuldeep Sent Wedding Invitation CM Yogi: क्रिकेटर कुलदीप यादव जल्द करेंगे शादी, CM योगी को भेजा इविटेशन...

kuldeep sent wedding invitation cm yogi क्रिकेटर कुलदीप यादव जल्द करेंगे शादी cm योगी को भेजा इविटेशन

Kuldeep Sent Wedding Invitation CM Yogi: भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि, वो अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से 14 मार्च को मसूरी में शादी करने वाली हैं। उसके 3 दिन बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिप्सेशन पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

CM योगी को दिया शादी का कार्ड

9 मार्च को कुलदीप यादव के पिता राम सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को शादी के लिए इंवाइट किया।

बता दें कि, 4 जून 2025 को वंशिका और कुलदीप यादव ने सगाई की थी, उनकी सगाई में क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी फियोंशी प्रिया सरोज के साथ पहुंचे थे।

  

नवंबर 2025 में होनी थी शादी

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी, लेकिन भारतीय टीम के बिजी शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस के चलते शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ी। लेकिन अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप अपनी लाइफ में आगे बढ़ने जा रहें हैं। अब वो 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे।

कोच और पारिवारिक मित्र ने दी शादी की जानकारी

कुलदीप यादव के कोच कपिल देव पांडेय ने बताया गया कि- 'शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। शादी के बाद लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन दिया जाएगा। इसमें जाने-माने क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और यूपी के दिग्गज राजनेता शामिल होंगे।'

दोस्ती, प्यार अब होगी शादी

कुलदीप यादव की होने वाली वाइफ वंशिका उनकी बचपन की दोस्त है। वो कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। वहीं कुलदीप लाल बंगले इलाके में रहते है। दोनों बचपन के दोस्त हैं, दोनों के घर भी पास-पास ही है, सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर दोनों के घर है। वंशिका ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। उनके पिता एलआईसी के कार्यरत है, उनका नाम योगेंद्र सिंह चड्ढा है।

दोनों की दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गई और अब दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

T20 का हिस्सा थे कुलदीप

कुलदीप यादव T20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा थे। लेकिन इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच का ही हिस्सा बन सके। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में कुलदीप ने 14 रन देकर 1 विकेट लिया था।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, 'युवा वर्ष' के रूप में मनाया जाएगा साल 2027

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें युवा वर्ष, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और कृषक कल्याण वर्ष शामिल हैं।

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

जुर्म गाथा

भोपाल में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या की गई। हेमंत और शकुंतला बारीक के रूप में पहचान हुई। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

राज्य

जमीन विवाद में किसान की निर्मम हत्या!

रोहतास जिले के खैरा भुतहा गांव में जमीन विवाद के चलते किसान महेंद्र नट की हत्या हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, मृतक की बेटी ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया।

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

जुर्म गाथा

केतन जिंदा है...सुनते ही सिया के बदले हावभाव, रेस्क्यू करने वाले ने क्या बताया?

पुणे में केतन अग्रवाल की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। सिया गोयल के व्यवहार पर परिवार को शक है, पुलिस ने पूछताछ जारी रखी है।

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

राज्य

हरियाणा में 24 घंटे में फिर बदले IAS-IFS अधिकारियों के विभाग, सीएम सैनी के आदेशों ने बढ़ाई चर्चा

हरियाणा में नौकरशाही में अस्थिरता बढ़ी, 24 घंटे में कई IAS और IFS अधिकारियों के विभाग बदले गए।