Kubeshwar Dham: पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत!

kubeshwar-dham-tragedy

Kubeshwar Dham: पं.प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़, 2 की मौत!

kubeshwar dham पंप्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में भगदड़ 2 की मौत

सीहोर में कांवड़ यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे, भीड़ में दबने से गई जान सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ के चलते धक्का-मुक्की में दो लोगों की मौत हो गई। एक के गंभीर घायल होने की सूचना है। बुधवार को पं. प्रदीप मिश्रा कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। इसी में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ ज्यादा होने के चलते तीन लोग नीचे गिर गए। इनमें से दो की दबने से मौत हो गई।

कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ी भीड़

6 अगस्त को कुबेरेश्वर धाम से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा होनी है। इससे एक दिन पहले ही भारी संख्या में श्रद्धालु कुबेरेश्वर धाम पहुंचने लगे। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने लगी, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 4 हजार श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था प्रशासन और आयोजकों ने दावा किया था कि 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के पास की गई थी। पूरे सावन मास प्रसादी वितरण की तैयारी भी की गई थी, लेकिन एक दिन पहले ही भीड़ का दबाव बढ़ने से व्यवस्था टूट गई।

ये हुई चूक

एसपी दीपक शुक्ला ने बताया था कि कांवड़ यात्रा के लिए 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 11 बजे तक अलग-अलग डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू होगा। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा होते हुए भेजने की योजना थी। लेकिन हादसे के समय तक यह व्यवस्था शुरू नहीं हुई थी।अधिकारी नियुक्त थे, फिर भी भीड़ नियंत्रण में चूक अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने एसडीएम तन्नय वर्मा को पूरी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्त किया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसे के समय कितना फोर्स और मेडिकल टीमें मौके पर तैनात थीं। Read More:- 15 अगस्त से पहले घर ले आएं ये चीजें, जन्माष्टमी पर मिलेगी धन और सुख की बरसात!

Watch Now :-#bhopal ओला से पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी

संबंधित सामग्री

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राज्य

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित हो गया है। इसके कारण और नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

राज्य

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

बीकानेर की स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी की आग से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया।