खंडवा पुलिस ने 80 लाख की अवैध शराब को नष्ट किया

खंडवा में अवैध शराब नष्ट

खंडवा पुलिस ने 80 लाख की अवैध शराब को नष्ट किया

खंडवा में पुलिस ने 11023 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को नष्ट कर दिया, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए थी।

खंडवा पुलिस ने 80 लाख की अवैध शराब को नष्ट किया

खंडवा पुलिस ने जब्त की 80 लाख की 11023 लीटर अंग्रेजी शराब,चला बुलडोजर

खंडवा के हरसूद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की, आज न्यायालय के आदेश पर करीब 80 लाख रुपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब पर रोड रोलर चलाकर नष्टीकरण कर दिया। जिसमें कुल 1130 पेटी यानी 11023 लीटर शराब को थाना परिसर के पीछे खुले मैदान में रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया है । इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

शराब को जमीन पर फैलाकर उस पर रोड रोलर चलाया

बता दें कि शराब की कुल कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। न्यायालय हरसूद के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी खंडवा की मौजूदगी  नष्टीकरण किया गया। और हरसूद पुलिस के अनुसार वर्ष 2014 में दर्ज इस प्रकरण में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी। लंबे समय से यह शराब थाने के मालखाने में रखी थी। न्यायालय से नष्टीकरण का आदेश मिलने के बाद आज वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में नियमानुसार कार्रवाई पूरी की गई। पहले सभी पेटियों को खोला गया, बोतलों को तोड़ा गया और फिर शराब को जमीन पर फैलाकर उस पर रोड रोलर चलाया गया।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस

जानकारी के अनुसार एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। जब्त शराब को लंबे समय तक थानों में रखना सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक नहीं होता। बता दें कि न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसका नष्टीकरण कर दिया जाता है। इससे मालखाने भी खाली होते हैं। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में भी ऐसे मामलों में जब्त शराब का नष्टीकरण किया जाएगा। 

संबंधित सामग्री

मुजफ्फरपुर: नशे में धुत बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा; आरोपी पुलिस हिरासत में

देश-विदेश

मुजफ्फरपुर: नशे में धुत बेटे ने किया मां से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा; आरोपी पुलिस हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक पर अपनी मां के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

राज्य

कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़ खंडित होने के बाद कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

राज्य

खंडवा में बारिश का कहर: डैम के गेट खुले, बाढ़ जैसे हालात, स्कूल बंद और राहत शिविर शुरू

खंडवा में 48 घंटे की लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया, स्कूल बंद और राहत शिविर सक्रिय।

खंडवा में गुरुपूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दादाजी धूनीवाले के दर्शन

राज्य

खंडवा में गुरुपूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दादाजी धूनीवाले के दर्शन

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु जुटे। भंडारा और पूजा-अर्चना के दृश्य देखने को मिले।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।