Kondagaon: कबड्डी मैच के दौरान करंट से कहर, 3 की मौत, 3 घायल

kabaddi-match-accident-3-dead-electric-shock

Kondagaon: कबड्डी मैच के दौरान करंट से कहर, 3 की मौत, 3 घायल

kondagaon कबड्डी मैच के दौरान करंट से कहर 3 की मौत 3 घायल

11KV लाइन से टेंट टकराने से हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बडेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में एक स्थानीय कबड्डी मैच के दौरान तेज आंधी-तूफान के चलते टेंट उड़कर 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे मैदान में मौजूद कई लोग करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

11 केवी की लाइन से फैला करंट

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के बडेराजपुर ब्लॉक में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. खेल के बीच अचानक आए तेज आंधी-तूफान से मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी बिजली तार से टकरा गया. करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया. यह घटना कोंडागांव जिले के बडेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में हुई है.

करंट लगने से तीन लोगों की मौत

हादसे में कुल 6 लोगों को अस्पताल लाया गया था. इनमें से तीन की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है. हालांकि इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

बिजली लाइन के नीचे लगाया टेंट

घटना की सूचना मिलते ही जिला भाजपा अध्यक्ष सेवक राम नेताम, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आयोजकों ने बिजली लाइन के नीचे टेंट लगाया था।

ग्रामीण बोले- टेंट लगाने से मना भी किया था

ग्रामीण युवा ने कहा कि गांव वालों ने यहां टेंट लगाने से मना भी किया था, बावजूद इसके आयोजन समिति ने टेंट लगाया। मृतक सतीश हमारा लीडर था। जिला पंचायत सदस्य राम चरण शोरी ने कहा कि घटना दुखद है। मृतकों के परिवार वालों को शासन से मुआवजा मिलना चाहिए। घायलों को भी सहायता मिलनी चाहिए।भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम ने कहा कि इस क्षेत्र से कई युवा खेल में आगे निकल रहे हैं। इस घटना ने दिल दहला दिया। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।