AI और डिजिटल क्रांति से झारखंड को मिलेगी नई पहचान, टेक कंपनियों के साथ सीएम सोरे...

झारखंड का डिजिटल परिवर्तन

AI और डिजिटल क्रांति से झारखंड को मिलेगी नई पहचान, टेक कंपनियों के साथ सीएम सोरेन ने बनाई भविष्य की रणनीति

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को तकनीकी नवाचार में अग्रणी बनाने के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ बैठकें की, डिजिटल गवर्नेंस और AI प्रशिक्षण पर जोर दिया।

ai और डिजिटल क्रांति से झारखंड को मिलेगी नई पहचान टेक कंपनियों के साथ सीएम सोरेन ने बनाई भविष्य की रणनीति

AI और डिजिटल क्रांति से झारखंड को मिलेगी नई पहचान, टेक कंपनियों के साथ सीएम सोरेन ने बनाई भविष्य की रणनीति | None

झारखंड को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया है। 'विजन-2050' के तहत आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान मुख्यमंत्री ने दुनिया की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों की अध्यक्षता की। 

इन बैठकों में AI आधारित सुशासन, डिजिटल अवसंरचना, क्लाउड टेक्नोलॉजी, नवाचार और भविष्य के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक में Google, Oracle, Microsoft, IBM, AWS, Salesforce, Techstar, Leah AI और Mamsys सहित कई वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सभी ने झारखंड में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत बनाने और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार के साथ सहयोग की इच्छा जताई।

'पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक तकनीक का होगा संगम'

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाने और AI आधारित सुशासन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य अपनी पारंपरिक ज्ञान-सम्पदा और स्थानीय बुद्धिमत्ता को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर विकास का समावेशी और टिकाऊ मॉडल तैयार करेगा। 

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन

उनका कहना था कि डिजिटल परिवर्तन केवल तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि जनता तक बेहतर और पारदर्शी सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

Google ने दिया AI प्रशिक्षण और हेल्थकेयर समाधान का प्रस्ताव

Google के प्रतिनिधि लोकेश लोहिया के साथ हुई बैठक में AI आधारित सुशासन, स्मार्ट हेल्थकेयर, आपातकालीन सेवाएं, भाषा आधारित AI समाधान और डिजिटल स्किलिंग जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कंपनी ने राज्य के 3 से 4 लाख K-12 शिक्षकों के लिए तीन महीने का AI प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम चलाने का प्रस्ताव रखा। 

इसके अलावा झारखंड सरकार और Google के बीच स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर हस्ताक्षर करने तथा AI आधारित एम्बुलेंस प्रबंधन एवं एकीकृत स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म विकसित करने पर भी विचार किया गया।

Microsoft, Oracle, IBM और AWS ने भी दिखाई रुचि

Oracle ने AI, क्लाउड और डिजिटल स्किलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए उद्योग आधारित प्रशिक्षण, प्रमाणन और कार्यबल विकास कार्यक्रमों में साझेदारी की पेशकश की। 

Microsoft ने सभी सरकारी विभागों के डेटा को एकीकृत करने वाले AI संचालित डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का प्रस्ताव रखा, जिससे साक्ष्य-आधारित निर्णय, डेटा गवर्नेंस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को गति मिल सके।

वहीं IBM ने खनन, स्वास्थ्य, बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के लिए AI आधारित समाधान प्रस्तुत करते हुए राज्य की जरूरतों के अनुरूप नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) उपलब्ध कराने की पेशकश की | AWS ने सुरक्षित क्लाउड अवसंरचना, AI आधारित डेटा एकीकरण, डिजिटल गवर्नेंस, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), शिक्षा और केंद्रीकृत निर्णय समर्थन प्रणाली विकसित करने पर सहयोग का प्रस्ताव दिया।

डिजिटल निवेश का नया केंद्र बनेगा झारखंड

बैठक के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के तहत आयोजित इन B2G बैठकों से यह संकेत मिला कि वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियां झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए उत्साहित हैं। 

राज्य सरकार का लक्ष्य नवाचार, डिजिटल अवसंरचना, AI आधारित सुशासन और कौशल विकास के माध्यम से झारखंड को देश के प्रमुख डिजिटल और निवेश गंतव्यों में शामिल करना है।

संबंधित सामग्री

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

राज्य

स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, NIM ने रचा इतिहास

उत्तरकाशी के NIM ने 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन चोटी पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराया, उच्च हिमालयी क्षेत्र में साहस और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया।

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

राज्य

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

हरियाणा के हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सैनी ने तिरंगा फहराया। विरोध प्रदर्शनों के बीच कड़ी सुरक्षा में समारोह संपन्न हुआ।

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर  11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

राज्य

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर 11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

उत्तराखंड की नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

आजादी का 80वां पर्व: CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

राज्य

आजादी का 80वां पर्व: CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली।