झारखंड मंत्री के विभाग CM को आवंटित

सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे गए हैं, जिसमें नगर विकास और उच्च शिक्षा जैसे अहम् विभाग शामिल हैं।

By : रोहन उमक
सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सुदिव्य कुमार के विभाग अब झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचना

झारखंड के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार को आवंटित विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रहेंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत नगर विकास एवं आवास विभाग के अलावा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री संभालेंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में विभागों के नए प्रभार की जानकारी दी गई है। यह पत्र विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना डाडेल के स्तर से जारी किया गया है। सुदिव्य कुमार के निधन के बाद उनके पास रहे विभागों के कामकाज को लेकर यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

6 सितंबर को हुआ था सुदिव्य कुमार का निधन

झारखण्ड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार

सुदिव्य कुमार का 6 सितंबर को गिरिडीह स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह उस समय राज्य सरकार में मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन की वजह हृदय गति रुकना बताई गई थी।

उनके निधन के बाद उनके पास रहे विभागों का नियमित कामकाज प्रभावित हो रहा था। ऐसे में विभागों के सुचारु संचालन के लिए नए प्रभार का निर्धारण जरूरी हो गया था। सरकार की ओर से अब इन विभागों को मुख्यमंत्री के अधीन कर दिया गया है।

कैबिनेट बैठक से पहले जरूरी था विभागों का प्रभार तय करना

शुक्रवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक से पहले विभागों के प्रभार को लेकर स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक था। इसी क्रम में सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए सुदिव्य कुमार के विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंप दिए।

नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग अब सीधे मुख्यमंत्री के अधीन रहेंगे। इससे इन विभागों से जुड़े प्रशासनिक और नीतिगत कामकाज को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

सरकार द्वारा जारी की गयी अधिसूचना

रामदास सोरेन के विभाग भी CM के पास

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री के निधन के बाद उनके विभाग मुख्यमंत्री के पास आए हैं। अगस्त 2025 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास ही है।

नए प्रशासनिक फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री के पास अब सुदिव्य कुमार के तीन प्रमुख विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। सरकार के इस निर्णय से विभागीय कामकाज में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश की गई है।

संबंधित सामग्री

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 7 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक में नीतिगत प्रस्तावों और खनिज संशोधन कानून पर चर्चा होगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में।

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

रांची के योगदा आश्रम पहुंचे सीएम हेमंत और पत्नी कल्पना सोरेन, जानिए परमहंस योगानंद से जुड़ी इस धरोहर की खासियत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने रांची स्थित योगदा सत्संग आश्रम का दौरा किया और वहां के आध्यात्मिक और शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर FIR

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री की माँ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं अंचल में जमीन मामले में आरोप तय किए गए हैं, जिसके बाद भाजपा ने उनसे इस्तीफा मांगा है।

बिना काफिले के एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, मां का जाना हाल

बिना काफिले के एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचे झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन, मां का जाना हाल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन की तबीयत जानने हिल व्यू अस्पताल पहुंचे, बिना बड़े सुरक्षा काफिले के।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर