झारखंड सीएम सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग केस

हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत में पेश नहीं हुए। उनके खिलाफ बड़गाईं इलाके की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े आरोप हैं।

By : रोहन उमक
हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

हेमंत सोरेन आज कोर्ट में नहीं हुए पेश, सोमवार शाम 4 बजे तक हाजिरी जरूरी; जानें पूरा मामला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची की विशेष PMLA अदालत में पेश नहीं हुए। यह मामला बड़गाईं इलाके की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस से संबंधित है। शनिवार को अदालत में मामले में औपचारिक आरोप तय किए जाने थे, लेकिन मुख्यमंत्री के वकील ने उनके व्यस्त आधिकारिक कार्यक्रम का हवाला देते हुए व्यक्तिगत पेशी से छूट और सुनवाई के लिए अगली तारीख देने का अनुरोध किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन

दलील सुनने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सोमवार, 21 सितंबर की तारीख तय की और सोरेन को शाम 4 बजे तक पेश होने का निर्देश दिया। उन्हें अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी गई है। इसके बाद आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

बड़गाईं जमीन से जुड़ा है मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच से जुड़ा यह मामला रांची के बड़गाईं इलाके में 8.86 एकड़ जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण, कब्जे और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर आधारित है। विशेष PMLA अदालत ने 8 जून 2026 को सोरेन की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने उस स्तर पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला बनता हुआ माना था। सोरेन ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

हाईकोर्ट से भी नहीं मिली अंतरिम राहत

सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को उनकी अंतरिम याचिका खारिज कर दी। अदालत ने शुरुआती स्तर पर कहा कि जिन कथित कृत्यों का आरोप लगाया गया है, उनका मुख्यमंत्री के रूप में किए जाने वाले वैध आधिकारिक कार्यों से प्रथम दृष्टया संबंध दिखाई नहीं देता।

सोरेन की ओर से यह दलील भी दी गई थी कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आवश्यक पूर्व अनुमति नहीं ली गई। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की मंजूरी से जुड़ा सवाल मुकदमे के दौरान सबूतों के आधार पर देखा जा सकता है और इस स्तर पर इसे कार्यवाही रोकने का आधार नहीं माना जा सकता। हालांकि, हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ये टिप्पणियां अंतरिम राहत पर विचार के दौरान प्रथम दृष्टया की गई हैं और इन्हें मामले का अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जाएगा।

सोमवार को आगे बढ़ेगी आरोप तय करने की प्रक्रिया

हाईकोर्ट के आदेश के बाद विशेष PMLA अदालत में मामले की कार्यवाही आगे बढ़ रही है। अब सोमवार, 21 सितंबर को शाम 4 बजे तक सोरेन की पेशी के बाद आरोप तय करने की प्रक्रिया पर सुनवाई होगी। उनकी मुख्य याचिका पर अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को निर्धारित है।

संबंधित सामग्री

तिरुपति लड्डू घी विवाद में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी प्रमोटर गिरफ्तार; पाम ऑयल और केमिकल से मिलावट का दावा

तिरुपति लड्डू घी विवाद में ED की बड़ी कार्रवाई, कंपनी प्रमोटर गिरफ्तार; पाम ऑयल और केमिकल से मिलावट का दावा

ईडी ने तिरुपति लड्डू प्रसाद के लिए सप्लाई किए गए मिलावटी घी मामले में सुकृति फूड्स के प्रमोटर को गिरफ्तार किया।

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी

नेहा पच्चीसिया और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए। अगली सुनवाई 21 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में निर्धारित है।

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पत्नी और हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

लाड़ली बहना योजना को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट का नोटिस

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने लाड़ली बहना योजना की समीक्षा के लिए राज्य सरकार को नोटिस जारी किया, योजना की वैधता और खर्च की समीक्षा की मांग की गई।

रिटायरमेंट पर जस्टिस अवनींद्र सिंह का बड़ा फैसला, 1.01 करोड़ दान और पत्नी संग देहदान का संकल्प

रिटायरमेंट पर जस्टिस अवनींद्र सिंह का बड़ा फैसला, 1.01 करोड़ दान और पत्नी संग देहदान का संकल्प

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद अपनी GPF की राशि प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दान की और देहदान का पंजीयन कराया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर