जयपुर स्कूल विवाद

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

By : सोनिया रायकवार
जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूलों के निरीक्षण को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और ग्रामीणों के बीच विवाद सामने आया है। शुक्रवार सुबह बगरू के रामपुरा कंवरपुरा राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनकी टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और पथराव कर उन्हें मौके से खदेड़ दिया।

CJP की टीम जयपुर के दो सरकारी स्कूलों का दौरा करने पहुंची थी। इसी क्रम में सुबह करीब 8 बजे कुछ CJP कार्यकर्ता रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। बताया गया कि स्कूल की जर्जर इमारत के कारण बच्चों को दूसरे स्थान पर पढ़ाया जा रहा है।

पहले कार्यकर्ताओं को गांव से बाहर निकाला 

जानकारी के मुताबिक, CJP कार्यकर्ताओं के गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर CJP के विरोध में नारे लगाते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता रोक दिया। इसके बाद जब CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे, तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की और पथराव किया।

ग्रामीण बोले- स्कूल हम खुद ठीक करवाएंगे

ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्कूल की मरम्मत के लिए सरकार ने 12.50 लाख रुपए मंजूर किए हैं और वे अपने स्तर पर स्कूल को ठीक करवाएंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे किसी बाहरी व्यक्ति को गांव में आकर स्कूल के मामले में हस्तक्षेप नहीं करने देंगे। उनका आरोप है कि CJP यहां आकर माहौल खराब करना चाहती है।

CJP ने X पर लगाया हमला करने का आरोप

घटना के बाद CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि स्कूलों में बेहतरी की मांग को लेकर उनकी टीम पर हमला किया गया। CJP ने राजस्थान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पुलिस इसे रोकने में नाकाम है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

जर्जर स्कूल भवन के कारण टीनशेड में पढ़ रहे बच्चे

रामपुरा गांव का सरकारी स्कूल लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन की स्थिति खराब होने के कारण इसे बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल को करीब 50 मीटर दूर एक बाड़े में शिफ्ट किया गया है, जहां बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों के पढ़ने की जगह के पास पशुओं का चारा रखा हुआ है। वहीं, स्कूल भवन की दीवारों से ईंटें गिर चुकी हैं और छत को लोहे के एंगल से सहारा दिया गया है।

दो महीने पहले CJP फाउंडर पर भी हुआ था हमला

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भी करीब दो महीने पहले जयपुर में हमला होने का मामला सामने आया था। 15 जून 2026 को वे NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे थे। इसके बाद CJP कार्यकर्ताओं पर भी मारपीट करने के आरोप लगे थे। फिलहाल जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा स्कूल में हुई ताजा घटना के बाद CJP और ग्रामीणों के बीच विवाद फिर सुर्खियों में है। एक तरफ स्कूल की जर्जर स्थिति और बच्चों के टीनशेड में पढ़ने का मुद्दा है, तो दूसरी तरफ निरीक्षण को लेकर हुए विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक तनाव बढ़ा दिया है।

संबंधित सामग्री

बीकानेर में सीएम भजनलाल का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

बीकानेर में सीएम भजनलाल का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

बीकानेर में निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, भाजपा के विकास संकल्प को दोहराया गया।

CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र गिरफ्तार,प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

CJP कार्यकर्ता के पिता से मारपीट मामले में स्वतंत्र गिरफ्तार,प्रदर्शन के बाद कार्रवाई

दिल्ली में CJP कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलचल बढ़ी।

CM भजनलाल ने किए श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

CM भजनलाल ने किए श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी के अवसर पर पूछरी का लौठा में विशेष पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

CM भजनलाल ने जारी किया निकाय चुनाव घोषणापत्र, डोटासरा को घेरा

CM भजनलाल ने जारी किया निकाय चुनाव घोषणापत्र, डोटासरा को घेरा

राजस्थान में निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

RIC में सजा फैशन का मंच,अमोली बुटीक ने रैम्प पर उतारी डिजाइनर परिधानों की शानदार श्रृंखला

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अमोली बुटीक द्वारा आयोजित फैशन शो में भारतीय परंपरा और आधुनिक फैशन का संगम देखने को मिला।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026