IPL 2026 मैच रायपुर में

IPL 2026 के दो मैच रायपुर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रायपुर में IPL 2026 के लिए दो मैच की घोषणा हुई। RCB टीम पहुंच चुकी है और विराट कोहली सहित सभी का स्वागत किया गया। सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

IPL 2026 के दो मैच रायपुर में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL 2026 के दो मैच होने वाले हैं, जिसके लिए RCB की टीम आज रायपुर पहुंच गई है। विराट कोहली के साथ ही अन्य खिलाड़ियों का रायपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से RCB की टीम मायरा रिसॉर्ट के लिए रवाना हो गई है।

रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी

बता दें कि रायपुर को 10 साल बाद आईपीएल मैचों की मेजबानी मिली है. शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राजधानी सेलिब्रिटीज से लेकर क्रिकेट फैंस के तैयार है. रविवार यानी 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इसके अलावा  मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को स्पोर्ट करने के लिए अंबानी परिवार के पहुंचने के आसार हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी मैच देखने आ सकती हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं.

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने किए कड़े इंतजाम 

राजधानी में एक ओर जहां क्रिकेट फैंस 10 और 13 मई को होने वाले मैच के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए हैं. मुख्य सचिव विकासशील ने हाईलेवल मीटिंग ली थी, जिसके बाद से सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई है. 

1500 पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती

डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है, वह आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे. 1200 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. 

5 रास्तों से पहुंच सकेंगे स्टेडियम

स्टेडियम पहुंचने के लिए 5 रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकेगा. स्टेडियम में 12 गेट से प्रवेश दिया जाएगा। पैवेलियन के लिए तीन गेट बनाए गए हैं. रायपुर से आने वाले सेरीखेड़ी ओवरब्रिज, बलौदाबाजार और बिलासपुर वाले दर्शक धनेली बाईपास होकर नवागांव मंदिरहसौद की ओर, धमतरी-जगदलपुर से आने वालों को जंगल सफारी मार्ग और नवापारा राजिम से भी नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम पहुंच सकते हैं. 

रायपुर शहर से आने वाले वाहन तेलीबांधा, सेरीखेड़ी ओवरब्रिज और नवा रायपुर होते हुए स्टेडियम तिराहा पहुंचेंगे. इनके लिए पार्किंग व्यवस्था साई अस्पताल के पास और सेंध तालाब में की गई है. 

धमतरी और जगदलपुर की ओर से आने वाले वाहन अभनपुर, केंद्री और मंत्रालय चौक से कोटराभाठा होते हुए साई अस्पताल के पास निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करेंगे.महासमुंद और सरायपाली से आने वाले वाहन आरंग मार्ग से सीधे स्टेडियम टर्निंग पहुंचकर परसदा और कोसा पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे. 

स्टेडियम के अंदर न ले जाने वाले प्रतिबंधित सामान

शराब, बीड़ी-सिगरेट, गुटका तम्बाकु, माचिस, लाईटर्स, ज्वलनशील पदार्थ

संबंधित सामग्री

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

CM साय ने किया उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन,बोले- साहित्य समाज का आईना

रायपुर में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करुणा सागर पांडा के उपन्यास 'कोहरा' का विमोचन किया, जिसमें नक्सलवाद और 'लव जिहाद' जैसे मुद्दों को उठाया गया है।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में एक महिला की हत्या और दूसरी महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया।

आजादी का 80वां पर्व: CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

आजादी का 80वां पर्व: CM साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों ने मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026