अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास

international-women-day-celebrate-railway

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास

International Women Day: भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल द्वारा एक विशेष पहल की गई। इस अवसर पर ट्रेन संख्या 18235 भोपाल–बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया, जो रेलवे में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी कार्यक्षमता का प्रेरणादायक उदाहरण है।यह विशेष ट्रेन आज प्रातः 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 5 से रवाना हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर(टीआरओ) सचिन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया तथा महिला क्रू सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पमाला एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने महिला कर्मचारियों के समर्पण, दक्षता और उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

[caption id="attachment_139589" align="alignnone" width="1184"]अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल रेल मंडल का अनूठा प्रयास[/caption]

कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे

इस विशेष ट्रेन का संचालन महिला क्रू द्वारा किया गया, जिसमें लोको पायलट –नूतन कुमारी, सहायक लोको पायलट – मेघा थोटे, ट्रेन मैनेजर – संगीता कोली, ट्रेन टिकट परीक्षक – रश्मि मगरदे एवं मनीषा साहू ने अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन का यह प्रयास महिला सशक्तिकरण की दिशा में रेलवे के सकारात्मक प्रयासों को दर्शाता है।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण परिचालन) सचिन शर्मा, स्टेशन निदेशक बाबूलाल मीना, मुख्य लोको निरीक्षक(लॉबी इंचार्ज) राकेश चौबे, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

International Women Day: आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है

भोपाल मंडल महिलाओं को उनके कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने और उनकी भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में महिला कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं और रेलवे के संचालन एवं प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि महिला कर्मचारियों की कड़ी मेहनत,लगन और समर्पण के कारण रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं सफलता पूर्वक कार्य कर रही हैं। भोपाल मंडल महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल कार्य वातावरण, प्रशिक्षण और आवश्यक प्रोत्साहन प्रदान कर रहा है।

International Women Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया यह प्रयास नारी शक्ति को समर्पित है और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका तथा उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करता है।

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।